Brithay: अमेरिका की रनवे मॉडल्स में गिनी जाती हैं केंडल जेनर, सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या करोड़ों में

मशहूर अमेरिकी मॉडल केंडल जेनर हर साल तीन नवंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। केंडल का जन्म 3 नवंबर 1995 को लॉस एंजिल्स में हुआ था। वह मशहूर मॉडल किम कार्दशियन की छोटी बहन हैं। केंडल जेनर अमेरिका की मशहूर हस्तियों में से एक हैं। उनके चाहने वाले पूरी दुनिया में बहुत हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या करोड़ों में हैं। केंडल जेनर की गिनती अमेरिका की रनवे मॉडल्स में होती है।
केंडल जेनर ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं, जब उन्होंने 'लव' मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। उनके इस फोटोशूट की जमकर चर्चा हुई थी। वह किम कार्दशियन की सौतेली बहन हैं। हालांकि, उन्हें यह बिल्कुल भी पसंद नहीं कि उनकी पहचान कार्दशियन बहनों की वजह से हो। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं कि उनकी बहनों की वजह से उन्हें अटेंशन मिले। इतना ही नहीं केंडल जेनर अटेंशन की वजह से कई बार अपनी बहनों को अपने फैशन शो में जाने से भी मना कर चुकी हैं।
निजी जिंदगी की बात करें तो केंडल जेनर अपनी बहन काइली जेनर के साथ मिलकर केंडल और काइली नामक ब्रांड के कपड़े डिजाइन करती हैं। केंडल जेनर अपनी बहन काइली के साथ मिलकर एक एडल्ट उपन्यास भी लिख चुकी हैं।
केंडल और काइली के उपन्यास के नाम 'रेबेल्स: सिटी ऑफ इंद्र' है। यह किताब उन्होंने साल 2014 में रिलीज की थी। हालांकि, उनकी यह किताब ज्यादा मशहूर नहीं हो पाई थी। केंडल जेनर के कई अफेयर्स की खबरें भी अक्सर सुर्खियों में रही हैं।
हाईस्कूल के दौरान तो उनका कई लड़कों के साथ नाम जुड़ा था। इसके अलावा केंडल जेनर के अफेयर्स की खबरें फुटबॉलर जूलियन ब्रूक्स और गायक हैरी स्टाइल्स सहित एश्टन इरविन के साथ सुनने को मिल चुकी हैं।
यही नहीं केंडल का नाम मशहूर गायक जस्टिन बीबर के साथ भी जुड़ चुका है। हालांकि, केंडल और जस्टिन ने हमेशा एक-दूसरे को दोस्त बताया है। केंडल जेनर साल 2007 में शुरू हुए रियलिटी शो 'कीपिंग अप विथ द कार्दशियां' में भी नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही साल 2012 में उन्हें फिल्म 'हवाई फाइव-ओ' के एक एपिसोड में भी देखा गया था।