मनोरंजन
सिद्धार्थ-कियारा की शादी में दुल्हन के भाई करेंगे स्पेशल परफॉर्मेंस
jantaserishta.com
6 Feb 2023 5:45 PM IST

x
फाइल फोटो
जयपुर (आईएएनएस)| 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में होने वाली शादी के मौके पर कियारा के भाई मिशाल अपनी बहन और जीजा के लिए स्पेशल परफॉर्मेंस देंगे।
इस मौके के लिए मिशाल ने खास गाना तैयार किया है। वह पेशे से रैपर, कंपोजर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं। मिशाल ने अपना पहला ट्रैक 'नो माई नेम' नवंबर 2022 में रिलीज किया था।
इस इवेंट में शाहिद कपूर और करण जौहर की परफॉर्मेंस भी होगी। दोनों के 'देवदास' के गाने 'डोला रे डोला' पर डांस करने की संभावना है, क्योंकि इस बात का जिक्र दोनों ने 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में किया था।
फिल्म 'कबीर सिंह' में कियारा और शाहिद को काफी पसंद किया गया था।
शाहिद रविवार को पत्नी मीरा राजपूत के साथ शादी में शामिल होने पहुंचे। करण ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से सिद्धार्थ को बॉलीवुड में ब्रेक दिया था।
Tagsसूर्यगढ़ पैलेससिद्धार्थ-कियारासिद्धार्थ-कियारा शादीस्पेशल परफॉर्मेंसकियारा आडवाणीसिद्धार्थ मल्होत्राSuryagarh PalaceSiddharth-KiaraSiddharth-Kiara WeddingSpecial PerformanceKiara AdvaniSiddharth Malhotra
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





