मनोरंजन
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर मार्क मार्गोलिस का 83 साल की उम्र में निधन
jantaserishta.com
5 Aug 2023 12:15 PM IST

x
लॉस एंजेलिस: एक्टर मार्क मार्गोलिस, जो 'स्कारफेस' और 'ब्रेकिंग बैड' के लिए जाने जाते है, का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है। उस समय एक्टर की पत्नी और बेटा उनके साथ थे। मार्क के परिवार में उनकी पत्नी, जैकलीन मार्गोलिस, उनका बेटा मॉर्गन मार्गोलिस और उनके तीन पोते, बेन, एडेन और हेनरी मार्गोलिस हैं।
मिरर डॉट सीओ डॉट यूके के अनुसार, परिवार अंतिम संस्कार और स्मारक बनाने की योजना बना रहा है। एक्टर को 'ब्रेकिंग बैड' फैंस के बीच हिट सीरीज और स्पिन-ऑफ 'बेटर कॉल शाऊल' में हेक्टर 'टियो' सलामांका की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। 2016 में, उन्होंने करेक्टर के युवा के रूप में उस भूमिका को दोहराया। उन्होंने एएमसी के मल्टी-अवॉर्ड नोमिनेटेड शो, 'बेटर कॉल शाऊल' के दूसरे से छठे सीजन में 2022 तक अतिथि भूमिका निभाई।
मार्क 'स्कारफेस' में अल्बर्टो द शैडो की अपनी ब्रेक-आउट भूमिका के लिए भी प्रसिद्ध थे। 1939 में फिलाडेल्फिया में जन्मे मार्क एक्टिंग में करियर बनाने के लिए कम उम्र में न्यूयॉर्क शहर चले गए। उन्होंने थिएटर के काम पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया, जहां उन्होंने विलियम शेक्सपियर के जूलियस सीज़र पर आधारित ब्रॉडवे प्रोडक्शन इन्फिडेल सीजर में भूमिकाएं निभाईं।
उन्होंने ब्लू डोम नामक एक टूरिंग थिएटर कंपनी की स्थापना की। जब उन्होंने अपना ध्यान टेलीविजन की ओर लगाया, तो उन्हें 'द इक्वलाइजर', 'ओज, किंग्स', 'अमेरिकन हॉरर स्टोरी: एसाइलम' और कई अन्य शो में अलग-अलग भूमिकाएं मिलीं।
यहां तक कि उन्होंने 'गोथम' और 'कैलिफोर्निकेशन' में गेस्ट अपीयरेंस के तौर भूमिका भी निभाई। उन्हें 'ऐस वेंचुरा: पेट डिटेक्टिव', डैरेन एरोनोफस्की की 'रिक्विम फॉर ए ड्रीम', 'ब्लैक स्वान' और 'द फाउंटेन' में उनकी सहायक भूमिकाओं के लिए भी जाना जाता था।
Tagsब्रेकिंग बैडब्रेकिंग बैड एक्टर.मार्क मार्गोलिसमार्क मार्गोलिस निधनBreaking BadBreaking Bad actorMark MargolisMark Margolis passed away
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





