मनोरंजन

Brahmastra: फिल्म ब्रह्मास्त्र ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, शानदार सेंचुरी

jantaserishta.com
12 Sept 2022 9:05 AM IST
Brahmastra: फिल्म ब्रह्मास्त्र ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, शानदार सेंचुरी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: ब्रह्मास्त्र आखिरकार ब्रह्मास्त्र साबित हुआ. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ने सूने पड़े बॉक्स ऑफिस में जान फूंक दी है. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन जोरदार है. ब्रह्मास्त्र ने तीन दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
ब्रह्मास्त्र की दमदार कमाई
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस को ये जानकर खुशी होगी कि ब्रह्मास्त्र ने ओपनिंग वीकेंड में सभी भाषाओं में 122.58 करोड़ का बिजनेस किया है. जी हां, फिल्म के कलेक्शन को लेकर सामने आए शुरुआती रुझान तो यही कहते हैं. पहले दिन फिल्म ने भारत में 37 करोड़ के साथ बंपर ओपनिंग की थी. फिर रणबीर-आलिया की मूवी ने दूसरे दिन 42 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म के तीसरे दिन सभी भाषाओं में 44.80 करोड़ का बिजनेस करने का अनुमान है.
देशभर में बज रहा फिल्म का डंका
वहीं ब्रह्मास्त्र के हिंदी वर्जन ने भी दमदार कलेक्शन किया है. मूवी ने 32 करोड़ के साथ खाता खोला और दूसरे दिन 38 करोड़ कमाए. बात इतनी है कि ब्रह्मास्त्र का पूरे भारत में डंका बज रहा है. विदेश में भी फिल्म ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है. ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर सेंसेशनल साबित हो रही है. बायकॉट ट्रेंड,निगेटिव रिव्यूज का फिल्म के कलेक्शन पर बिल्कुल भी असर होता नहीं दिखा है. फिल्म के शोज हाउसफुल जा रहे हैं. भूलभुलैया 2 के बाद बॉक्स ऑफिस पर किसी हिंदी फिल्म का जादू चला है. ब्रह्मास्त्र के अस्त्रों की दुनिया मूवी लवर्स को खूब भा रही है. इससे पहले आई लाल सिंह चड्ढा और लाइगर ने दर्शकों को बुरी तरह निराश किया था. मगर सभी निराश लोगो का दिल जीतने अब ब्रह्मास्त्र आ गई है. ब्रह्मास्त्र की सक्सेस से फिल्म की पूरी टीम बेहद खुश है.
ब्रह्मास्त्र ने तोड़े रिकॉर्ड
तीन दिनों में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री पाकर ब्रह्मास्त्र ने रिकॉर्ड तोड़ा है. ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ कमाने वाली ब्रह्मास्त्र सातवीं फिल्म बन गई है. वहीं ये 100 करोड़ कमाने वाली रणबीर कपूर की दूसरी फिल्म है. ब्रह्मास्त्र के साथ आलिया ने इस क्लब में डेब्यू किया है. रिपोर्ट्स हैं कि ब्रह्मास्त्र का ग्लोबल ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 210 करोड़ है.
खुश हैं रणबीर-आलिया
प्रेग्नेंट आलिया भट्ट का ग्लो और भी निखरकर आ रहा है. वहीं जल्द पापा बनने वाले रणबीर कपूर भी फूले नहीं समा रहे हैं. शमशेरा जितनी बुरी तरह पिटी थी. ब्रह्मास्त्र उतनी ही सक्सेस को छू रही है. अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का बजट करीबन 400 करोड़ है. फिल्म ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन में तो पास हो गई, देखना होगा मूवी मंडे टेस्ट में पास होती है या नहीं. सभी की नजरें फिल्म के फर्स्ट मंडे कलेक्शन पर है. क्योंकि पहला हफ्ता ही ब्रह्मास्त्र की बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस को मजबूत करेगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story