मनोरंजन

Angelina Jolie से अलग होने के बाद Brad Pitt को आते थे खुदकुशी के ख्याल? एक्टर ने खोली जुबान

Neha Dani
29 Dec 2021 4:31 AM GMT
Angelina Jolie से अलग होने के बाद Brad Pitt को आते थे खुदकुशी के ख्याल? एक्टर ने खोली जुबान
x
जिन्हें देखकर फैंस परेशान हो गए थे। हालांकि ब्रेड ने अब सारी गलतफहमियों को दूर किया है।

हॉलीवुड के मशहूर सितारे एंजेलिना जोली (Angelina Jolie) और ब्रैड पिट (Brad Pitt) एक जमाने में सबसे मशहूर और हॉट कपल में से एक माने जाते थे। कई साल डेटिंग करने के बाद दोनों ने साल 2014 में शादी की थी लेकिन साल 2016 में ही उन्होंने डिवोर्स फाइल कर दिया था। तीन साल बाद 2019 में ये तलाक फाइनल हो गया था। अलग होने के बाद ये तक कहा गया कि ब्रैड पिट को सुसाइड करने के ख्याल आते थे। कुछ दिनों पहले ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं जिन्हें देखकर फैंस परेशान हो गए थे। हालांकि ब्रेड ने अब सारी गलतफहमियों को दूर किया है।




एक इंटरव्यू के दौरान ब्रेड ने अपने फैंस को भरोस दिलाया कि वो सुसाइड नहीं करने वाले थे। एक दूसरे इंनटरव्यू में उन्होंने कहा कि उन्होंने इस बात को समझ लिया है कि डिवोर्स जिंदगी के एक नेचुरल हिस्सा है। उन्होंने कहा, ''मेरा कोई सीक्रेट नहीं है। मेरे पास छुपाने के लिए कुछ नही है।'' एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट के छह बच्चे हैं। बच्चों की कस्टडी को लेकर दोनों के बीच अकसर खींचतान की खबर आई हैं।
एंजेलिना ने भी पिछले दिनों कहा था कि ब्रेड से अलग होने का फैसला आसान नहीं था। वो टूट गई थीं। अब वो उम्मीद करती हैं कि ब्रेड भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाएंगे। हालांकि कई बार एंजेलिना ब्रेड पर कुछ कुछ आरोप लगा चुकी हैं। एक इंटरव्यू में, एक्ट्रेस ने कहा कि वह पिट से अपने रिश्ते के दौरान अपने बच्चों के पालन-पोषण को लिए डरी हुई थी। ब्रैड और एंजेलिना 6 बच्चों के माता-पिता हैं। इनमें से तीन उनके बायोलॉजिकल बच्चे हैं, जबकि 3 को उन्होंने गोद लिया था। कपल का सबसे बड़ा बच्चा मैडोक्स 19 साल का है।


Next Story