मनोरंजन
परिणीति और राघव के शादी में डीजे सुमित सेठी की धुन पर थिरकेंगे 'लड़के और लड़की वाले'
jantaserishta.com
23 Sept 2023 5:24 PM IST

x
मुंबई: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी से एक दिन पहले जश्न शुरू हो गया है। डीजे सुमित सेठी दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवारों को अपनी ट्यून पर नचाते हुए नजर आएंगे। एक वीडियो में पॉपुलर डीजे को उदयपुर एयरपोर्ट पर देखा गया। पैपराजी ने उनसे पूछा, "भाई प्ले करोगे क्या?" जिस पर उन्होंने जवाब दिया, ''लेट्स प्ले गाइज बूम!''
यह पहली बार नहीं है, जब डीजे स्टार्स की पार्टी का हिस्सा बन रहे हैं। इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों से लेकर अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा), 2014 में हेजल कीच के साथ क्रिकेटर युवराज सिंह और साहिल संघा के साथ दीया मिर्जा की शादी में प्ले कर चुके हैं।
परिणीति और राघव की शादी 24 सितंबर को होगी। शादी से पहले का जश्न उदयपुर के लीला पैलेस में जारी है। शनिवार को सुबह 10 बजे परिणीति की चूड़ा रस्म के साथ जश्न शुरू हो चुका है, इसके बाद 12-4 बजे तक वेलकम लंच हुआ। परिवार, साथ ही दूल्हा और दुल्हन रात 7 बजे से पार्टी करेंगे और थीम होगा 'लेट्स पार्टी लाइक इट्स 90'... 24 सितंबर रविवार शाम 4 बजे फेरे होंगे और शाम 6.30 बजे विदाई होगी। रात 8.30 बजे लीला पैलेस कोर्टयार्ड में रिसेप्शन होगा।
Tagsपरिणीति चोपड़ाराघव चड्ढाडीजे सुमित सेठीसुमित सेठीParineeti ChopraRaghav ChaddhaDJ Sumit SethiSumit Sethi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





