मनोरंजन

'बॉस लेडी' रुबीना दिलैक का LOOK फैंस को लगा क्यूट, ट्यूब टॉप में दिए किलर पोज

Shubhra Nandy
16 April 2021 12:00 PM IST
बॉस लेडी रुबीना दिलैक का LOOK फैंस को लगा क्यूट, ट्यूब टॉप में दिए किलर पोज
x
बिग बॉस 14 की विनर और फैंस की चहेती रूबीना दिलैक की हर तस्वीर फैंस को पसंद आती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बिग बॉस 14 की विनर और फैंस की चहेती रूबीना दिलैक की हर तस्वीर फैंस को पसंद आती है। इसके साथ ही उनका स्टाइल भी लोगों को भाता है। अभी हाल ही में उन्होंने फोटोशूट करवाया है। जिसमे उनके लुक ने फैंस को दीपिका पादुकोण के कांस फिल्म फेस्टिवल वाले लुक की याद दिला दी है। वहीं दूसरी तरफ जब वो पपराजी के कैमरे में कैद हुईं तो उनके बोल्ड आउटफिट ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

रूबीना दिलैक कैमरे में स्पॉट हुईं तो वो रिप्ड जींस और ट्यूब टॉप में रेडी थीं। इतने हॉट लुक को उनके फैंस पसंद कर रहे हैं और तारीफ करते नहीं थक रहे। ब्राउन कलर के ट्यूब टॉप में स्वीटहार्ट नेकलाइन बनीं है। वहीं दूसरी तरफ इसमे बलून शेप स्लीव जोड़ी गई है। जो इस आउटफिट में हॉटनेस ऐड करने के लिए काफी है। जबकि स्काई ब्लू डैमेज्ड जींस बोल्ड लुक दे रही है।

कमर पर गुची की ब्राउन बेल्ट लगाएं रूबीनी टोंड मिडरीफ फ्लांट करते दिखीं। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने इस लुक को स्ट्रैपी हील्स के साथ मैच किया था। जिसके साथ गले में पहना नेकपीस बिल्कुल हटके लुक दे रहा था। रूबीना का ये लुक हर तरीके से स्टाइलिश नजर आ रहा था।
बता दें कि बीते दिनों रूबीना का फोटोशूट सामने आया है। जिसमे उनके ग्रीन कलर की रफल ड्रेस वाला लुक पूरी तरह से दीपिका पादुकोण के कांस फिल्म फेस्टिवल वाले लुक की कॉपी लग रहा है। इन तस्वीरों में सिर पर फूलों से सजी टोपी लगाएं रेडी हैं। लाइम ग्रीन कलर की ये ड्रेस जिसकी ऑफ शोल्डर नेकलाइन बनी है। वहीं इस नेकलाइन पर रफल डिजाइन ऐड की गई है।



जबकि दूसरी तरफ ड्रेस की बस्ट लाइन के नीचे के हिस्से पर प्लीटेड रफल लुक वाले फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। जो पूरी तरह से दीपिका पादुकोण के नियॉन ग्रीन रफल एस्मेट्रिक ड्रेस से मैच कर रही है। दीपिका ने इस लुक को सिर पर बीज कलर के हेड स्कार्फ के जरिए पूरा किया था। तो वहीं रूबीना ने फूलों वाली टोपी के साथ इसे शानदार बनाया है। जिसमे उनका लुक आकर्षक लग रहा है।

Next Story