वीडियो

बेटे अर्जुन का मैसेज सुन बोनी की आंखें हुईं नम

Santoshi Tandi
3 Dec 2023 8:53 AM GMT
बेटे अर्जुन का मैसेज सुन बोनी की आंखें हुईं नम
x

मुंबई : डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ में हाल ही एक्टर अर्जुन कपूर के पिता दिग्गज फिल्ममेकर बोनी कपूर ने शिरकत की। वे गेस्ट के तौर पर शो में पहुंचे। बोनी के लिए अर्जुन ने एक स्पेशल मैसेज दिया, जिसे सुनकर उनकी आंखें नम हो गईं। शो के होस्ट ऋत्विक धनजानी, बोनी को बताते हैं, “आपके लिए सरप्राइज है।” इसके बाद अर्जुन का एक वीडियो चलता है।

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

अर्जुन कहते हैं- “हैलो पापा, उम्मीद करता हूं आप शो को एंजॉय कर रहे होंगे। सबसे पहले तो मैं ये कहना चाहूंगा कि मेरे पापा इस दुनिया के बहुत सेल्फलेस इंसान हैं। मुझे लगता है कि उनके इमोशंस खुद से ज्यादा बाकियों के लिए होते हैं। मैं आपसे प्यार करता हूं। आपकी इज्जत करता हूं।” ऐसा सुन बोनी भावुक हो जाते हैं।

इस दौरान शो की जज और अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी बोनी की तरफ देखती हैं। सोनी ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “अर्जुन के मैसेज ने सिर्फ बोनी को ही नहीं हम सभी को रुला दिया।” बोनी व मलाइका ने पहली बार स्टेज शेयर किया है।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

Next Story