मनोरंजन

श्रीदेवी की बायोपिक पर ऐसा बोले बोनी

Mohammed Raziq
4 April 2024 11:45 AM IST
श्रीदेवी की बायोपिक पर ऐसा बोले बोनी
x
मुंबई : निर्माता बोनी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मैदान' को लेकर लाइमलाइट में हैं। अजय देवगन अभिनीत यह फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की पूरी टीम इन दिनों जोर-शोर से ‘मैदान’ का प्रमोशन कर रही है। इसी दौरान एक इंटरव्यू में बोनी ने अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी को लेकर बात की। उन्होंने श्रीदेवी के जीवन पर फिल्म बनाने की योजना पर भी चर्चा की। बोनी ने श्रीदेवी के जीवन पर बायोपिक बनाने की योजना पर कहा कि वह बेहद निजी इंसान थीं और उनकी जिंदगी निजी ही रहनी चाहिए।
मुझे नहीं लगता कि कभी बायोपिक बनेगी। जब तक मैं जीवित हूं, तब तक तो मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। बता दें कि श्रीदेवी ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से फैंस के दिलों में जगह बनाई थी। एक समय उन्हें ‘लेडी अमिताभ’ कहा जाता था, क्योंकि वे अकेले दम पर फिल्में हिट करा देती थीं। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया।
साल 2018 में 24 फरवरी को श्रीदेवी का दुबई में 54 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया था। लीड एक्ट्रेस के रूप में उनकी लास्ट फिल्म ‘मॉम’ थी जो साल 2017 में रिलीज हुई थी। इसके लिए श्रीदेवी को नेशनल अवार्ड भी मिला था। इसके बाद श्रीदेवी फिल्म ‘जीरो’ में कैमियो करती दिखी थीं जो उनके निधन के बाद रिलीज हुई थी।
Next Story