मनोरंजन

बोनी कपूर: क्यों हैं साउथ की फिल्मों का क्रेज

Soni
9 March 2022 8:37 AM GMT
बोनी कपूर: क्यों हैं साउथ की फिल्मों का क्रेज
x

बोनी कपूर इन दिनों अपनी तमिल फिल्म 'वलिमै' की सफलता को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस फिल्म में अजीत कुमार मुख्य भूमिका में हैं। बोनी कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'वलिमै' ने अब तक दुनिया भर में कुछ ही दिनों में 215 करोड़ से भी अधिक रुपए कमा लिए हैं। इस फिल्म की कमाई ने सबके होश उड़ा दिए हैं। फिल्म निर्माता बोनी कपूर की फिल्म 'वलिमै' ने अकेले तमिलनाडु बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ की कमाई की हैं। इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिया हैं।

बोनी कपूर ने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि- श्रीदेवी ने तमिल फिल्मों से ही अपना डेब्यू किया था। श्रीदेवी अजीत कुमार की काफी इज्जत करती हैं यहीं कारण थी कि वह अजीत कुमार के साथ काम करने के लिए राजी हुई थी। साथ ही बोनी कपूर ने आगे यह भी कहा कि- दूसरा कारण ये भी है कि अजीत की पत्नी शालिनी ने श्रीदेवी के साथ पहले काफी काम किया था।

बोनी कपूर आग बताते हैं कि- अक्सर साउथ फिल्में 'भारतीय मिजाज' के हिसाब से बनती हैं। यहीं कारण हैं कि साउथ फिल्मों को काफी ज्यादा देखा जाता हैं और इसकी लोकप्रियता काफी अधिक हैं। साउथ फिल्मों को दर्शकों के रुची के हिसाब से बनाया जाता हैं। ताकि दर्शक फिल्म की तरफ आकर्षित हो सकें। साथ ही उन्होने यह भी कहा कि- अगर ये फैमिली ड्रामा हो तो लोग तुरंत इससे जुड़ जाते हैं। कहानी कैसी भी हो हिरो और म्यूजिक का बड़ा किरदार होता है। साउथ की फिल्मों में एक्शन के साथ कॉमेडी का तड़का लगाया जाता है।

Next Story