मनोरंजन

Bony Kapoor ने शेयर की Sonam-Arjun की अनदेखी तस्वीर, देखें क्या कर रहे है दोनों स्टार किड

Neha Dani
17 Jan 2022 2:09 AM GMT
Bony Kapoor ने शेयर की Sonam-Arjun की अनदेखी तस्वीर, देखें क्या कर रहे है दोनों स्टार किड
x
जिसमें उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज, सैफ अली खान और यामी गौतम थे।

सोशल मीडिया पर थ्रोबैक पिक्चर्स पोस्ट करने का एक अलग ही ट्रेंड है। इस ट्रेंड से कोई भी अछूता नही है। बात बॉलीवुड की करें तो सेलिब्रेटीज की थ्रोबैक पिक्चर्स सोशल मीडिया पर कुछ ही सेकेंड में वायरल हो जाती है। हाल ही में फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने अपने बेटे अर्जुन कपूर और उनकी कजिन सोनम कपूर के बचपन की एक तस्वीर शेयर की। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस पुरानी तस्वीर में दोनों ही बहुत प्यारे लग रहे है।

बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में, सोनम और अर्जुन एक सोफे पर बैठे हुये दिखाई दे रहे हैं। अर्जुन ने यलो कलर की कार्टून प्रिंटेड शर्ट पहनी हुई है जबकि सोनम ने वाइट स्ट्रैप फ्रॉक पहन रखी है। तस्वीर में अर्जुन तो शांत है लेकिन सोनम के चेहरे पर शरारती मुस्कान है।
पोस्ट शेयर करते हुए बोनी कपूर ने लिखा, 'अर्जुन और सोनम ने कुछ शरारत की है, जिसे लेकर दोनों उत्साहित हैं।' पोस्ट पर फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे है और हार्ट इमोजी के साथ अपना प्यार दे रहे है।


कुछ दिनो पहले भी बोनी कपूर ने अपने बहामास वेकेशन की एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। फोटो में उनके भतीजे अक्षय मारवाह ,अर्जुन कपूर और सोनम कपूर थे। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'सोनम, अर्जुन, नंदिनी, अक्षय बहामास वेकेशन में मस्ती करते हुए, इन्हें सम्भालना मुश्किल हो रहा था।' पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
इससे पहले भी बोनी कपूर कई बार अपने परिवार की थ्रोबैक फोटोज शेयर कर चुके हैं। अब तक उन्होंने अपने बच्चों की, पत्नी दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और परिवार के बाकी लोगो की कई अनदेखी पुरानी तस्वीरें शेयर की है।
अर्जुन कपूर को आखिरी बार ओटीटी रिलीज फिल्म भूत पुलिस में देखा गया था, जिसमें उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज, सैफ अली खान और यामी गौतम थे।

Next Story