मनोरंजन

बॉनी कपूर ने एक प्यारी तस्वीर शेयर की, बड़ी बेटी अंशुला कपूर और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर आई नजर

Neha Dani
16 Jan 2022 2:26 AM GMT
बॉनी कपूर ने एक प्यारी तस्वीर शेयर की, बड़ी बेटी अंशुला कपूर और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर आई नजर
x
वरुण शर्मा के साथ मुख्य किरदार निभाया है।

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक बॉनी कपूर ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी बेटियों और दिंवगत पत्नी श्री देवी के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी बड़ी बेटी अंशुला कपूर और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर नजर आ रही हैं।

तस्वीर में देखा जा सकता है कि जान्हवी कपूर बैड पर बैठकर अपने फोन में व्यस्त है, जबकि बड़ी बहन अंशुला उनके बालों की चोटी बना रही हैं। इस प्यार भरे पल को उनके पिता बोनी कपूर ने अपने कैमरे में कद कर लिया और अब उन्होंने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस प्यार भरे फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होने लिखा, इस तस्वीर को प्यार करो।
बोनी कपूर द्वारा शेयर की इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जा रहा है। तस्वीर को अब तक कई हजार लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
कई हिट फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं


आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरूआत लिजेंड शक्ति सामन्ता के साथ काम करते हुए की। लेकिन उनकी सबसे सफल फिल्म मिस्टर इंडिया थी, जिसको शेखर कपूर ने निर्देशित किया था। इसके बाद उन्होंने रूप की रानी चोरों का राजा, प्रेम, लोफर, जुदाई, पुकार, हमारा दिल आपके पास है, शक्ति, जुदाई, रन, बेवफा, नो एंट्री, वांटेड जैसी सुपर हिट फिल्मों का निर्माण किया।
जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्में
बात अगर जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही सिद्धार्थ सेन गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, फिल्म को आनंद एल राय प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा वो करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' में भी नजर आने वाली हैं। ये फिल्म साल 2008 में आई अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल है। अभिनेता को आखिरी बार साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म रूही में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ मुख्य किरदार निभाया है।
Next Story