मनोरंजन
Boney Kapoor ने रखा Gigi Hadid की कमर पर हाथ, लोगों ने लगाई क्लास, कहा- अब वो कभी इंडिया नहीं आएगी
Rounak Dey
6 April 2023 3:21 AM GMT

x
इंडिया नहीं आएगी। लोग फोटो को ट्विटर पर शेयर कर बोनी की खूब क्लास लगा रहे हैं।
देश के बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने हाल ही में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की ग्रैंड ओपनिंग की, जहां देश और विदेश के कई जाने माने सितारों ने शिरकत की। वहीं इस इवेंट में हॉलीवुड एक्ट्रेस गीगी हदीद भी शामिल हुई थीं, जहां उन्होंने फंक्शन को खूब एंजॉय किया। वहीं इस इवेंट से गीगी की प्रोड्यूसर बोनी कपूर के साथ एक तस्वीर वायरल हुई, जिसे देखने को बाद लोग बोनी को खूब ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों बोनी कपूर लोगों को निशाने पर आ गए..
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है बोनी कपूर गीगी हदीद की कमर पर हाथ रख पोज दे रहे हैं। जहां गीगी का ध्यान कैमरे की ओर है, वहीं बोनी कपूर गीगी के चेहरे की तरफ देख रहे हैं। गीगी की कमर पर हाथ रख पोज देने के लिए लोगों ने बोनी कपूर को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
बोनी कपूर की इस तस्वीर को देखकर लोगों कह रहे हैं कि ऐसी हरकतें देखकर अब गीगी हदीद कभी इंडिया नहीं आएगी। लोग फोटो को ट्विटर पर शेयर कर बोनी की खूब क्लास लगा रहे हैं।
Next Story