मनोरंजन

एक्टर कार्तिक आर्यन की बिल्डिंग में बॉम्ब, फैंस चौंके, देखें पूरा वीडियो

jantaserishta.com
26 Sept 2021 6:40 PM IST
एक्टर कार्तिक आर्यन की बिल्डिंग में बॉम्ब, फैंस चौंके, देखें पूरा वीडियो
x

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (kartik Aaryan) बीते लंबे वक्त से किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। हालांकि अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से अक्सर वो चर्चा में रहते हैं। इस बीच कार्तिक ने सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग फिल्म धमाका (Dhamaka) से जुड़ा एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

दरअसल कार्तिक आर्यन जल्दी ही फिल्म धमाका में नजर आएंगे। फिल्म में अर्जुन एक जर्नलिस्ट के किरदार में दिखेंगे, जिसका नाम अर्जुन पाठक है। ऐसे में फिल्म से जुड़ा एक प्रोमो शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा- 'ट्रेलर अभी बाकी है... मूड प्रोमो, धमाका।'
वहीं बात उस वीडियो की करें जो कार्तिक ने शेयर किया है तो उसकी शुरुआत में दिखता है कि एक न्यूज दिखाई जा रही है कि कार्तिक को उनके घर में बंदी बना लिया गया है और उनके घर के सभी खिड़की- दरवाजे भी बंद हो गए हैं। इस न्यूज को सुनकर कार्तिक की नींद खुलती है और वो हंसने लगते हैं। लेकिन तभी सच में खिड़की- दरवाजे बंद हो जाते हैं।


ये देखकर कार्तिक घबरा जाते हैं, और तभी एक आवाज जाती है, जो कहती है कि कार्तिक की बिल्डिंग में बम है और सिर्फ वो ही उस धमाके को रोक सकते हैं। इसके बाद कार्तिक को एक सूटकेस में पड़े हुए कपड़े पहनने को कहा जाता है। सूट बूट पहनकर कार्तिक को एक लाइन पूरी एनर्जी के साथ कहने को कहा जाता है, और उसके लिए कुछ फिक्स टाइम दिया जाता है।
इसके साथ ही कार्तिक को खुद को हथकड़ी भी लगाने को कहा जाता है। कार्तिक को जो वक्त दिया जाता है उस में वो अपनी लाइन नहीं कह पाते हैं और फिर धमाका होता है। इसके बाद सामने आता है कि कार्तिक शूटिंग सेट पर हैं और फिर स्क्रीन के सामने जाकर वो अपनी लाइन कहने लगते हैं। वीडियो के आखिर में बताया जाता है कि धमाका, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story