मनोरंजन
बोमन ईरानी ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज, लोगों से की अपील
Shubhra Nandy
27 April 2021 3:14 PM IST

x
देशभर में कोरोना के केस दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं. लाखों लोग रोजाना इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| देशभर में कोरोना के केस दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं. लाखों लोग रोजाना इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं. ऐसे में सरकार सभी से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील कर रही है. बॉलीवुड सेलेब्स भी सरकार की मदद करने के लिए लोगों से अपील कर रहे हैं. कुछ समय पहले बोमन ईरानी(Boman Irani) और माधुरी दीक्षित(Madhuri Dixit) ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया था अब लगभग एक महीने बाद कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लिया है जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर ली है.
बोमन ईरानी ने सोशल मीडिया पर वैक्सीन का दूसरा डोज लेते हुए तस्वीर शेयर की. उन्होंने लिखा- भाईयो और बहनों यह बहुत जरुरी है. यह दूसरी लहर उन लोगों के लिए कम घातक है जिन्हें वैक्सीन लगवाने का मौका मिल चुका है. हालांकि अभी तक देर नहीं हुई है. यह सच्चाई है, वैक्सीनेशन आपकी मदद करती है. चलो मिलकर लड़ाई करते हैं व्हाट्सएप डॉक्टरों की तरह व्यवहार नहीं करते हैं. प्लीज वैक्सीन लीजिए जैसे ही आपको मौका मिले.
यहां देखिए बोमन ईरानी का पोस्ट:
माधुरी दीक्षित ने भी वैक्सीन का दूसरा डोज लिया है. जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी. माधुरी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा-मैंने आज कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लिया. मैं सभी से अपील करती हूं कि जल्द से जल्दी वैक्सीन लगवा लें.
Next Story





