मनोरंजन

बॉलिवुड की वेटरन ऐक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे ने की शादी, वेडिंग वेन्यू से VIDEO वायरल

Neha Dani
5 Feb 2021 3:52 AM GMT
बॉलिवुड की वेटरन ऐक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे ने की शादी, वेडिंग वेन्यू से VIDEO वायरल
x
बॉलिवुड की वेटरन ऐक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे प्रियांक शर्मा और फिल्म प्रड्यूसर करीम मोरानी की छोटो बेटी शजा मोरानी |

बॉलिवुड की वेटरन ऐक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे प्रियांक शर्मा और फिल्म प्रड्यूसर करीम मोरानी की छोटो बेटी शजा मोरानी गुरुवार यानी 4 फरवरी को शादी करने जा रहे हैं। शादी समारोह में तमाम बॉलिवुड सिलेब्स पहुंचे हैं। बीते साल 2020 में 9 दिसंबर को कपल ने मैरिज रजिस्ट्रार के ऑफिस में शादी के लिए आवेदन किया था।

प्रियांक शर्मा ने मां के साथ किया डांस
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वेडिंग वेन्यू पर मेहमान आ रहे हैं। वहीं, प्रियांक शर्मा अपनी मां पद्मिनी कोल्हापुरी के साथ करीम मोरानी के घर पर डांस कर रहे हैं, जहां शादी समारोह चल रहा है।
अनिल कपूर पत्नी के साथ पहुंचे


प्रियांक शर्मा और शजा मोरानी की शादी में ऐक्टर अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर पहुचें।
निखिल द्विवेदी पत्नी के साथ पहुंचे


ऐक्टर निखिल द्विवेदी और उनकी पत्नी गौरी पंडित भी प्रियांक शर्मा और शजा मोरानी की शादी में पहुंचे।
10 साल से एक-दूसरे को जानते हैं प्रियांक और शजा
प्रियांक शर्मा और शजा मोरानी एक दूसरे को लगभग 10 साल से जानते हैं। हालांकि, इस कपल के कोरोना महामारी के कारण अपने हनीमून डेस्टिनेसन को फाइनल करना बाकी है।
करीम मोरानी ने की प्रियांक की तारीफ
करीम मोरीनी ने बॉम्बे टाइम्स को बताया था, प्रियांक शर्मा बहुत ही प्यार करने वाला और देखभाल करने वाला लड़का है। इसके अलावा वह बहुत अच्छे परिवार से आता है। 'पद्मिनी कोल्हापुरी और उनके पति टूटू शर्मा बहुत अच्छे इंसान हैं।'


Next Story