मनोरंजन

Dharmendra Death News: नहीं रहा बॉलीवुड का हीमैन, बेटे ने किया धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार

jantaserishta.com
24 Nov 2025 2:33 PM IST
Dharmendra Death News: नहीं रहा बॉलीवुड का हीमैन, बेटे ने किया धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार
x
देखें वीडियो.
Dharmendra Death News: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का निधन हो गया. समाचार एजेंसी IANS ने ये खबर दी है. उनके स्वास्थ्य को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. इस बीच धर्मेंद्र के घर से एक एंबुलेंस को निकलते देखा गया है जो सीधे श्मशान घाट पहुंची. उनके परिवार के लोग भी पहुंचे हैं.
धर्मेंद्र 89 साल के थे. कुछ समय से वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. 10 नवंबर को उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 12 नवंबर को धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया और डॉक्टरों ने बताया था कि आगे का ट्रीटमेंट उनके घर पर ही किया जाएगा.
धर्मेंद्र जुहू में देओल बंगले में रह रहे थे, उनके बेटे सनी देओल उनके साथ थे. उनकी पहली पत्नी प्रकाश और पहली शादी से हुई बेटियां भी उनके घर पर उनके आस-पास थीं. एक्टर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे हैं. जाने-माने एक्टर धर्मेंद्र की हेल्थ पर ऑफिशियल बयान का इंतजार है.
फिल्म डायरेक्टर करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र के निधन को लेकर पोस्ट किया, "यह एक युग का अंत है... एक बहुत बड़ा मेगा स्टार... मेनस्ट्रीम सिनेमा में एक HERO का रूप... बहुत हैंडसम और सबसे रहस्यमयी स्क्रीन प्रेजेंस... वह इंडियन सिनेमा के एक असली लेजेंड हैं और हमेशा रहेंगे... सिनेमा के इतिहास के पन्नों में खास और शानदार तरीके से मौजूद हैं..."
धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के सबसे सम्मानित और लोकप्रिय सितारों में से एक रहे. 7 दशकों से अधिक लंबे करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था, जिनमें 'शोले', 'चुपके चुपके', 'सीता और गीता', 'धरम वीर' जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं. उनके डायलॉग्स आज भी खूब दोहराए जाते हैं, जिसमें शोले का 'बसंती इन कुत्तों के आगे मत नाचना' सबसे ज्यादा हिट रहा है.
धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में भी फिल्मों में एक्टिव थे. उन्हें कुछ वक्त पहले फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'तेरी बातों... में ऐसा उलझा जिया' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था. वो अब अमिताभ के नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' में भी नजर आने वाले हैं. ये एक्टर की आखिरी फिल्म है, जो इसी साल 25 दिसंबर को रिलीज होगी. अफसोस इस बात का है कि फिल्म रिलीज से पहले ही धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story