मनोरंजन

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मंदिरा बेदी पति के जन्मदिन पर भावुक हुईं, फैन्स के साथ साझा किया पोस्ट

Gulabi
15 Aug 2021 1:07 PM GMT
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मंदिरा बेदी पति के जन्मदिन पर भावुक हुईं, फैन्स के साथ साझा किया पोस्ट
x
मंदिरा बेदी पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब 30 जून को अचानक ही उनके पति का का निधन हो गया

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और होस्ट मंदिरा बेदी पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब 30 जून को अचानक ही उनके पति का का निधन हो गया। तब से लेकर अब तक मंदिरा खुद को संभालने की कोशिश में लगी हैं। हालांकि अब मंदिरा ने खुद को संभालते हुए काम करना भी शुरू कर दिया है। लेकिन पति की यादों से भी इसी बीच वो दो- चार होती रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर से स्वतंत्रता दिवस के दिन मंदिरा ने पति राज कौशल को याद किया है।

दरअसल 15 अगस्त को राज कौशल हर साल अपना जन्मदिन मनाया करते थे। इस साल यदि राज कौशल होते तो अपना 50वां जन्मदिन मना रहे होते। लेकिन होनी को तो कुछ और ही मंजूर था। पति के निधन के बाद मंदिरा बेदी ने आज के दिन उन्हें याद किया है। मंदिरा ने सोशल मीडिया पर पति के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने पति को याद करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी हैं।
मंदिरा बेदी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए पति राज कौशल के सात एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में मंदिरा ने लिखा, '15 अगस्त, हमारे लिए ये दिन हमेशा से सेलिब्रेशन का दिन था। स्वतंत्रता दिवस और राज का जन्मदिन। हैपी बर्थडे राजी। उम्मीद करती हूं कि आप जहां भी होंगे हमें देख रहे होंगे और अपना पूरा सपोर्ट बनाए रखेंगे जैसा कि आप हमेशा करते थे। जो आपके और मेरे बीच की दूरी है वो अब कभी भी नहीं पूरी हो पाएगी। मैं उम्मीद करती हूं कि आप एक बेहतर जगह पर होंगे। शांतिपूर्ण और प्यार भरी किसी जगह में।'

मंदिरा की इस पोस्ट पर उनके दोस्त और फैंस भी राज कौशल को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं साथ ही साथ मंदिरा को स्ट्रॉन्ग बने रहने के लिए कह रहे हैं। बीते दिन ही मंदिरा बेदी ने एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि वो अब वापस काम पर लौट आई हैं। उन्होंने सेट से अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसके साथ कैप्शन के जरिए उन्होंने बताया है कि करीब डेढ़ महीने के बाद वो एक बार फिर से काम पर लौट आई हैं।
बता दें कि राज कौशल का निधन 30 जून को कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ था। मंदिरा बेदी के पति की उम्र महज 49 साल थी। वो भी एक मशहूर एडफिल्म मेकर थे उन्होंने 'शादी का लड्डू' और 'प्यार में कभी कभी' जौसी फिल्मों का निर्देशन भी किया था। मंदिरा बेदी और राज कौशल के दो बच्चे भी हैं एक बेटी तारा और बड़ा बेटा वीर। बेटी तारा को मंदिरा और राज नेबीते साल गोद लिया था।
Next Story