मनोरंजन

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस ने बनाया एक और रिकॉर्ड, इंस्टाग्राम पर किया धमाका

Rani Sahu
6 July 2021 5:01 PM GMT
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस  ने बनाया एक और रिकॉर्ड, इंस्टाग्राम पर किया धमाका
x
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) का विदेश में भी डंका बज रहा है

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) का विदेश में भी डंका बज रहा है। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वहीं इस बीच उनके नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

इंस्टाग्राम पर 65.3 मिलियन फॉलोअर्स
दरअसल एक ओर जहां हॉपर इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 में प्रियंका का नाम शुमार है तो वहीं दूसरी ओर वे ऐसी पहली एशियन एक्टर बन गई हैं, जिन्हें इंस्टाग्राम पर 65.3 मिलियन (6 करोड़ से अधिक) सोशल मीडिया यूजर्स फॉलो करते हैं। इसके साथ ही बता दें कि हॉपर इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने 27वां स्थान हासिल किया है।
प्रियंका के बाद कौन?
बता दें कि प्रियंका ने बॉलीवुड के सभी सितारों को इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के रिकॉर्ड में पछाड़ा है। याद दिला दें कि श्रद्धा कपूर के करीब 63 मिलियन, दीपिका पादुकोण के 57.5 मिलियन, आलिया भट्ट के 53.9 मिलियन और अक्षय कुमार के 51 मिलियन फॉलोअर्स हैं।


Next Story