मनोरंजन

'स्मार्ट जोड़ी' में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान हुई एंट्री, मेकर्स ने इस बड़ी वजह से किया अप्रोच

Neha Dani
3 March 2022 11:32 AM GMT
स्मार्ट जोड़ी में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान हुई एंट्री, मेकर्स ने इस बड़ी वजह से किया अप्रोच
x
शो 'बिग बॉस' में अपने बेटे अभिमन्यु दसानी और एक्ट्रेस सानिया मल्होत्रा के साथ एंट्री की थी।

स्टार प्लस पर शुरू हुए नए-नवेले शो 'स्मार्ट जोड़ी' ने आते ही धमाल मचाकर रख दिया है। शो पर टीवी की चहेती जोड़ियों की शादी तो देखने को मिल ही रही है, साथ ही उनकी निजी जिंदगी और उनकी आपसी केमिस्ट्री के बारे में खूब पता चल रहा है। 'स्मार्ट जोड़ी' (Smart Jodi) में अंकिता लोखंडे-विक्की जैन (Ankita Lokhande, Vicky Jain), अर्जुन बिजलानी-नेहा स्वामी, राहुल महाजन-नताल्या, नील-भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा, भाग्यश्री और हिमालय दसानी (Bhagyashree And Himalay Dassani) जैसी कई जोड़ियों ने हिस्सा लिया है। इससे इतर अब माना जा रहा है कि 'स्मार्ट जोड़ी' में बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान (Salman KHan) की भी एंट्री हो सकती है।



बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम के मुताबिक, सलमान खान (Salman KHan) शो में अपनी दोस्त और को-एक्ट्रेस भाग्यश्री और हिमालय दसानी को सपोर्ट करने के लिए शो में शिरकत करेंगे। दरअसल, 'स्मार्ट जोड़ी' के अपकमिंग एपिसोड में भाग्यश्री यह बताएंगी कि कैसे उन्होंने अपने माता-पिता के खिलाफ जाकर हिमालय दसानी से शादी की थी। उनकी शादी में परिवार का एक भी सदस्य शामिल नहीं हुआ था। केवल उनके दोस्त और हिमालय दसानी के परिवार के सदस्य ही उस शादी में मौजूद थे।
खास बात तो यह है कि भाग्यश्री और हिमालय दसानी की इस शादी में एक्टर सलमान खान और सूरज बरजात्या भी मौजूद थे। ऐसे में यह माना जा रहा है कि सलमान खान अपनी सालों पुरानी दोस्त का समर्थन करने के लिए शो पर नजर आएंगे। सलमान खान से जुड़े सूत्र ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "अगर वो शारीरिक तौर पर शो में आते हैं तो यह बहुत अच्छी बात है, वरना मेकर्स उनका एक ऑडियो-विज्वल मैसेज शो में चलाने के बारे में सोच रहे हैं।"
बता दें कि 'मैंने प्यार किया' में भाग्यश्री ने 'सुमन' और सलमान खान ने 'प्रेम' का किरदार अदा किया था। शो में दोनों की जोड़ी और उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। इससे इतर कुछ दिनों पहले भाग्यश्री ने भी सलमान खान के शो 'बिग बॉस' में अपने बेटे अभिमन्यु दसानी और एक्ट्रेस सानिया मल्होत्रा के साथ एंट्री की थी।


Next Story