मनोरंजन
फादर्स डे पर बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों ने शेयर की खूबसूरत 'यादें'
jantaserishta.com
15 Jun 2025 5:00 PM IST

x
मुंबई: फादर्स डे पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भावुक पोस्ट शेयर किए हैं। रकुल प्रीत, सोहा अली खान और बिपाशा बसु जैसी बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने इंस्टाग्राम के जरिए पिता के साथ बिताए पलों को याद किया है। अभिनेत्री सोहा अली खान ने अपने दिवंगत पिता मंसूर अली खान पटौदी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हम आपको बहुत याद करते हैं, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।"
तस्वीर में अभिनेत्री अपने पिता के साथ नजर आ रही हैं, साथ में ही उन्होंने अपनी बेटी और पिता की तस्वीर भी शेयर की है। सोहा के पिता मंसूर अली खान पटौदी, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पटौदी रियासत के नौवें नवाब भी थे। अभिनेत्री के पिता का निधन 22 सितंबर, 2011 को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में हुआ था।
वहीं रकुल ने अपने पिता और ससुर की क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "पापा, आप मेरा पहला घर हैं, आपने मुझे मजबूत बनना, बड़े सपने देखना और दिल से जीना सिखाया। वहीं आपने मुझे जीवन में बड़ी चुनौतियों का सामना करने में मदद की। जीवन ने मुझे एक और अच्छे पिता (ससुर) का तोहफा दिया, जिन्होंने जीवन का नया अध्याय शुरू करने में मेरी मदद की। हमारी पहली बातचीत से ही, आपने मुझे परिवार जैसा महसूस कराया। मैं आपके प्यार, आपकी बुद्धिमत्ता और जिस तरह से आपने मुझे अपना माना है, उसके लिए बहुत आभारी हूं।
बिपाशा ने भी अपने पिता के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "हैप्पी फादर्स डे पापा, देवी (बिपाशा की बेटी) अब मुझसे पूछती हैं कि किसके पापा दुनिया के सबसे अच्छे पापा हैं।" तस्वीर में अभिनेत्री और उनके पिता कैमरे की तरफ देखते नजर आ रहे हैं। टीवी सीरियल अभिनेत्री डिंपल झंगियानी ने भी फादर्स डे पर अपने पिता के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, "हैप्पी फादर्स डे उस इंसान को जिसने मुझे मजबूत, दयालु और निडर बनना सिखाया। मैं आपकी बेटी होने के नाते खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं।" बात करें उनके करियर की तो अभिनेत्री ने "सोनी एंटरटेनमेंट" पर "कुछ इस तारा" में कन्या की भूमिका निभाने के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। टेलीविजन सीरियल के अलावा डिंपल एक छोटी टेलीफिल्म, "तेरी मेरी लव स्टोरीज" में भी दिखाई दी थीं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





