मनोरंजन

Bollywood : सेक्रेड गेम्स के बाद कुछ ओटीटी पर क्यों नहीं हुआ ग्लोबल हिट? अनुराग कश्यप बोले

Ritik Patel
20 Jun 2024 1:39 PM GMT
Bollywood : सेक्रेड गेम्स के बाद कुछ ओटीटी पर क्यों नहीं हुआ ग्लोबल हिट? अनुराग कश्यप बोले
x
Bollywood : अनुराग कश्यप ने हाल ही में बन रही पैन इंडिया फिल्मों पर निशाना साधा है। उन्होंने बताया कि पैन इंडिया स्कैम है।अनुराग कश्यप उन बॉलीवुड सेलेब में से हैं जो इंडस्ट्री को लेकर खुलकर बात करते हैं फिर चाहे पॉजिटिव हो या नेगेटिव। अब उन्होंने इंडस्ट्री पर निशाना साधा है Pan India फिल्म को लेकर। दरअसल, पिछले कुछ समय में कई पैन इंडिया फिल्म बन रही हैं जिसे अनुराग कश्यप ने स्कैम बताया है। अनुराग का कहना है कि पैन इंडिया सबसे बड़ा स्कैम है जो इंडस्ट्री में चल रहा है। इसके पीछे की वजह भी उन्होंने बताई है।
पैन इंडिया बड़ा स्कैम- अनुराग ने Janis Sequeiraसे बात करते हुए कहा कि पैन इंडिया स्कैम है। आप बोलते हो मेरे बड़े बजट की फिल्म है और आप लोगों से पैसे लेते हो और अपना घर चलाते हो। यह सबसे बड़ा स्कैम है। जब पैन इंडिया खत्म हो जाएगा तब इंडस्ट्री की हालत ठीक हो जाएगी। इससे पहले कभी पैन इंडिया फिल्म नहीं आई क्या? मणिरत्नम की कई फिल्में पैन इंडिया होती थी, लेकिन उस समय इतना बड़ा-चढ़ाकर नहीं बताया जाता है। पैन इंडिया खत्म होने पर होगा सब ठीक
- Affection
ने आगे कहा कि देखो इसे स्कैम इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि वह अपने पैसे नहीं डालते फिल्मों से बल्कि लोगों से पैसे लेते हैं। डब करके जो फिल्में बना रहे हैं इससे पैसा कमा रहे हैं बस। एक बार ये पैन इंडिया खत्म हो जाएगा तो फिर से अच्छा सिनेमा बनना लगेगा और लोगों को पसंद भी आएगा।
बकवास चीजें बना रहे फिल्ममेकर- अनुराग से फिर पूछा गया कि सेक्रेड गेम्स के बाद कुछ और ग्लोबल हिट क्यों नहीं हुआ ओटीटी पर तो इस पर अनुराग ने कहा क्योंकि हम शिट(बकवास) बना रहे हैं। दरअसल, सबको अपनी नौकरी बचानी है। कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। मैं तो अपने शो ओटीटी से हटा चुका हूं ओटीटी से। इतने शो मैं लिखकर बैठा हूं, लेकिन मैं नहीं बना रहा। वो लोग कंडिशन रखते हैं कि आप अपने प्रोजेक्ट में इन्फ्लुएंसर लेकर आओ। उन्हें लेकर आओ जिनके सोशल मीडिया पर बहुत फॉलोअर्स हैं, लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगा। मैंने उन्हें कहा आप मुझे बताओगे कास्टिंग के बारे में।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

Next Story