मनोरंजन

बॉलीवुड दिग्गज Ajay Devgn ने ख़ास अंदाज़ में दी खिलाड़ी कुमार को जन्मदिन की मुबारकबाद

Tara Tandi
9 Sep 2023 11:50 AM GMT
बॉलीवुड दिग्गज Ajay Devgn ने ख़ास अंदाज़ में दी खिलाड़ी कुमार को जन्मदिन की मुबारकबाद
x
- आज बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार का जन्मदिन है। अक्षय कुमार 56 साल के हो गए हैं। अक्षय कुमार एक साल में कई फिल्मों में नजर आते हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ओह माय गॉड 2' में अक्षय ने अपनी एक्टिंग से सभी को दीवाना बना दिया। हर कोई एक्टर को जन्मदिन की बधाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर इंडस्ट्री सेलेब्स की बधाइयों का तांता लग गया है। इन सबके बीच एक्टर अजय देवगन ने भी खिलाड़ी कुमार को बेहद अलग अंदाज में विश किया है। तो आइए जानते हैं एक्टर ने क्या लिखा है।
अजय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सूर्यवंशी के सेट से अपनी और अक्षय की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'कभी हेलीकॉप्टर से लटकना, कभी कोयले की खदान में घुसना, अगर आपको मदद की ज़रूरत है, तो बचाव के लिए अक्षय कुमार से संपर्क करें। इस वर्ष आपके सभी मिशनों में सफलता के लिए शुभकामनाएँ भाई। जन्मदिन की शुभकामनाएँ।'
अजय के फैंस को ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'भाई को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आप दोनों के बीच दोस्ती ऐसी ही बनी रहे।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अगर अक्षय कुमार हमें बचाने आते हैं तो हम बार-बार खतरे में पड़ने के लिए तैयार हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप दोनों की दोस्ती हर किसी को प्रेरित करती है। अक्षय को उनकी आने वाली फिल्मों के लिए शुभकामनाएं।
आपको बता दें कि खिलाड़ी कुमार के इस खास दिन पर फैंस को खास तोहफा मिला है. उनकी आने वाली फिल्म 'वेलकम 3' की घोषणा हो गई है। साथ ही इसका प्रोमो भी जारी कर दिया गया है, जो काफी दिलचस्प है। 'वेलकम 3' का टाइटल 'वेलकम टू द जंगल' है। यह वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। फिल्म की स्टारकास्ट का भी खुलासा हो गया है
Next Story