मनोरंजन
मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे एक्टर शाहरुख खान, लिया आशीर्वाद
jantaserishta.com
30 Aug 2023 11:52 AM IST

x
सुरक्षा गार्ड फोटोग्राफरों से कोई तस्वीर न लेने के लिए कहते हुए सुनाई दे रहा है।
नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर से माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे है। माता के दर्शन करने के लिए शाहरूख खान आज कटरा पहुंचे है। बता दें कि शाहरूख खान पहले भी माता के दरबार में हाजिरी लगा चुके है। फिल्म पठान रिलीज होने से पहले शाहरूख अपने दोस्तों के साथ दिसंबर में माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। हालांकि इस दौरान लोग उनको पहचान न पाएं इसके लिए शाहरुख खान ने काला चश्मा लगाया था और मास्क लगाकर मंदिर में पहुंचे थे लेकिन इसके बावजूद शाहरुख खान की एक वीडियो वायरल हुई।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इसके एक वीडियो में एक सुरक्षा गार्ड फोटोग्राफरों से कोई तस्वीर न लेने के लिए कहते हुए सुनाई दे रहा है। जहां शाहरुख एक कार से साफ तौर से बाहर आते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो फुटेज में शाहरुख खान को सुरक्षा गार्डों से घिरे हुए मंदिर की तरफ आगे बढ़ते देखा जा सकता है।
Tagsबॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खानशाहरुख खानबॉलीवुडमाता वैष्णो देवीbollywood superstar shahrukh khanshahrukh khanbollywoodmata vaishno devi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





