
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड स्टार्स का हर रंग निराला है। जहां ये सितारे अपनी फिल्मों, सोशल एक्टिविटी और अवॉर्ड को कमाकर देश सहित विदेश में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। तो वहीं, कुछ सितारे अपनी एक गलती को लेकर ट्रोल्स का भी शिकार होते देखे जाते रहे हैं। कुछ नामचीन हस्तियां ऐसी भी रही हैं, जिनकी उनके बच्चों की वजह से जमकर फजीहत हुई है। इन स्टार्स के बच्चों ने कुछ ऐसा काम किया, जिससे उन्हें सबके सामने शर्मसार होना पड़ गया। इतना ही नहीं कुछ को तो जेल तक की हवा खानी पड़ गई। इस लिस्ट में शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर से लेकर सुनील दत्त के बेटे संजय दत्त तक शामिल हैं।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर विलेन और कॉमेडी के महारथी शक्ति कपूर को भी अपने बेटे सिद्धांत कपूर की वजह से ट्रोल्स का शिकार होना पड़ा था। सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु पुलिस ने ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसकी वजह से कपूर परिवार की खूब फजीहत हुई। साथ ही बेटे के कारण शक्ति को पुलिस स्टेशन तक के चक्कर लगाने पड़ गए थे। सिद्धांत पर आरोप था कि वह बेंगलुरु के होटल में एक रेव पार्टी में छापेमारी के दौरान कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन करते पाए गए थे।
हिंदी सहित तेलुगु, बंगाली, उड़िया, भोजपुरी और पंजाबी फिल्मों तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके मिथुन चक्रवर्ती को भी बेटे की वजह से शर्मसार होना पड़ा था। मिथुन दा के बेटे महाअक्षय पर रेप का आरोप लगा था। एक महिला ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में महाअक्षय के खिलाफ जबरन रेप और अबॉर्शन जैसे गंभीर आरोपों में एफआईआर दर्ज कराई थी। रिपोर्ट की मानें तो, इस आरोप के कारण महाअक्षय की शादी तक रद्द करनी पड़ गई थी।
फिरोज खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी थीं। वहीं, उन्हें वर्ष 2001 में बेटे फरदीन खान के कारण काफी मुश्किलें उठानी पड़ीं। फरदीन पर कोकीन के सेवन का आरोप लगा था, साथ ही नशे का सामान रखने के कारण पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार तक किया था। इतना ही नहीं फरदीन को रिहैब सेंटर तक में रखा जा चुका है। इस दौरान एक्टर का वजन काफी ज्यादा बढ़ गया था।