मनोरंजन

Bollywood Stars: अपने कड़क मिजाज के लिए मशहूर हैं ये सितारे

Rounak Dey
25 May 2023 2:50 PM GMT
Bollywood Stars: अपने कड़क मिजाज के लिए मशहूर हैं ये सितारे
x
कहे जाते हैं अक्खड़

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | फिल्मी सितारे अपने अभिनय और लुक्स से प्रशंसकों पर अपना प्रभाव छोड़ते हैं। अभिनय से अलग कुछ सितारे अपने व्यवहार की वजह से भी जाने जाते हैं। बॉलीवुड में ऐसे तमाम सितारे हैं, जो अपने अच्छे व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। वे जब भी दूसरे स्टार्स से मिलते हैं तो सम्मान के साथ मिलते हैं। इसके अलावा इनका फैंस और मीडिया से मुलाकात का तरीका भी दिल जीत लेने वाला होता है। मगर, वहीं कुछ सितारे अपने अक्खड़ व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। आइए जानते हैं...

बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले अभिनेता सलमान खान यूं तो इंडस्ट्री में लोगों के मददगार कहे जाते हैं। लेकिन, जिससे उनकी ठन जाए तो वह बदला लेने में भी पीछे नहीं रहते। इंडस्ट्री में कितने ही सितारे सलमान खान से पंगा लेने के बाद अपने करियर का नुकसान कर बैठे हैं, यह किसी से छिपा नहीं है। इतना ही नहीं, सलमान खान को लेकर कहा जाता है कि वह अपनी यंग एज में काफी घमंडी और गुस्सैल थे, कई बार वह मीडिया से भी लड़ जाते थे।

बॉलीवुड की गॉसिप क्वीन अभिनेत्री करीना कपूर को लेकर भी कहा जाता है कि वह काफी घमंडी हैं और बिना मतलब किसी से बात नहीं करती हैं। करीना अक्सर अपने इस व्यवहार की वजह से आलोचनाओं का शिकार होती आई हैं। कई बार वह फैंस को भी नजरअंदाज करती हुई देखी गई हैं।

अभिनेत्री जया बच्चन का गुस्सा तो जगजाहिर है, आए दिन वह मीडिया पर भड़कती नजर आती हैं। उनके वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। मीडिया के अलावा जया बच्चन अपने प्रशंसकों से भी सीधे मुंह बात नहीं करती हैं। कुछ महीने पहले उज्जैन का उनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जहां वह फैंस की क्लास लगाती नजर आई थीं।

Next Story