मनोरंजन

बॉलीवुड के सितारे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इस अंदाज में सेलिब्रेट किया दिवाली...वायरल हुआ PHOTO

Subhi
15 Nov 2020 4:59 AM GMT
बॉलीवुड के सितारे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इस अंदाज में सेलिब्रेट किया दिवाली...वायरल हुआ PHOTO
x
बॉलीवुड के सितारे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इस अंदाज में सेलिब्रेट किया दिवाली...वायरल हुआ PHOTO

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | शनिवार यानी 14 नवंबर को पूरे देश में धूमधाम से दिवाली का पर्व मनाया गया। कोरोना वायरस महामारी के बीच दीप का यह उत्सव रोशनी बिखेरता दिखा। सिर्फ आम जनमानस ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के सितारे कहे जाने वाले सेलेब्स ने भी भी अपनी खुशियां साझा की। कई सेलेब्स ने जमकर दिवाली मनाई और फोटो भी साझा की। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अभी फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने-अपने इंस्टाग्राम से फोटो साझा की। इस फोटो में दोनों ट्रेडिशन लुक में दिख रहे हैं। रणवीर सिंह ने ऑरेंज करल का कुर्ता पहन रखा है। वहीं, दीपिका ने लाल रंग की साड़ी। फोटो में दोनों हंसते हुए दिख रहे हैं। रणवीर के हाथों में घड़ी और दीपिका कानों में ज्वैलरी दोनों के लुक और क्लास दे रहा है। कुल मिलकार दोनों की जोड़ी जम रही है।

इस फोटो को साझा करते हुए दीपिका और रणवीर ने अपने फैंस को दिवाली की शुभकामानएं दी। रणवीर सिंह ने लिखा- ' आप सब को दिवाली की हार्दिक शुभकामानाएं। हैप्पी दिवाली। आप सभी को रोशनी भरा प्यार।' वहीं, दीपिका ने लिखा- 'दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं'। ख़ास बात है कि 14 नवंबर को ही दोनों की मैरिज एनवर्सरी भी थी। इस दौरान भी दीपिका ने एक फोटो शेयर करते हुए रणवीर को विश किया। इस फोटो में दोनों ही सेलेब्स सफेद कपड़ों में दिख रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें, तो फैंस को रणवीर सिंह की फ़िल्म 83 का बेसब्री से इंतज़ार है। इस फ़िल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी दिखने वाली हैं। पहली बार विश्व कप जीतने वाली क्रिकेट टीम पर बेस्ड इस फ़िल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण इस वक्त सकून बत्रा की फ़िल्म में काम कर रही हैं। उसकी शूटिंग भी चल रही है। इसके बाद वह पठान में भी काम करने वाली हैं, जिसके साथ शाहरुख़ ख़ान पर्दे पर वापसी करने वाले हैं।

Next Story