मनोरंजन

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तैयारी शुरू, परिवार और करीबी लोग ही होंगे शामिल, मेहमानों की लिस्ट हुई लीक

jantaserishta.com
5 April 2022 5:53 PM IST
बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तैयारी शुरू, परिवार और करीबी लोग ही होंगे शामिल, मेहमानों की लिस्ट हुई लीक
x

नई दिल्ली: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. कुछ समय से तो ये चर्चा भी चल रही थी कि कपल अपनी रिलेशनशिप को नेक्स्ट लेवल पर ले जाना चाहते हैं. दोनों की शादी की खबरें सामने आ रही हैं. हालांकि अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. ऐसी खबरें हैं कि कपल शादी करने जा रहे हैं. प्री-वेडिंग और वेडिंग डेट 13 से 17 अप्रैल तक की है. अब धीरे-धीरे इस शादी से जुड़ी बाकी डिटेल्स भी सामने आ रही हैं. हाल ही में इस बात का खुलासा हुआ है कि शादी में कौन-कौन सी नामचीन हस्तियां शामिल होंगी.

रणबीर और आलिया की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं. दोनों की शादी की खबर सुनकर फैंस काफी खुश हैं. इस रॉयल वेडिंग में फिल्म इंडस्ट्री से कई सारे सेलेब्स के आने की संभावना है. इसमें डायरेक्टर संजयलीला भंसाली, करण जौहर (Karan Johar), जोया अख्तर, डिजाइनर मसाबा गुप्ता, एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और उनके भाई रोहित धवन का नाम शामिल है. इसके अलावा रणबीर और आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी भी इसका हिस्सा होंगे.
इन नामों के अलावा कुछ और संभाविक नाम इस ग्रैंड वेडिंग का हिस्सा बनेंगे जो कपल के करीबी हैं. इसमें अर्जुन कपूर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) और अनुष्का रंजन का नाम शामिल है. वैसे सूत्रों के हवाले से सुनने में तो ये भी आ रहा है कि आलिया भट्ट ने अपनी मूवी डियर जिंदगी के कोस्टार और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को भी अपनी शादी में इनवाइट किया है. इसमें करण जौहर, मनीष मल्होत्रा और अयान मुखर्जी का नाम तो कन्फर्म भी है.
ये तो हो गई रणबीर और आलिया के करीबी दोस्तों की लिस्ट. इसके अलावा दोनों के फैमिली मेंबर्स भी इस ग्रैंड वेडिंग में शामिल होंगे. इसमें नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), करिश्मा कपूर, सैफ अली खान (Saif Ali Khan), महेश भट्ट (Mahesh Bhatt), मुकेश भट्ट और सोनी राजदान का नाम शामिल है. हाल ही में ये सुनने में आया है कि शादी से पहले रणबीर कपूर बैचलर्स पार्टी करना चाहते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story