मनोरंजन
राजू श्रीवास्तव को लेकर परेशान दिखे बॉलीवुड स्टार शत्रुघ्न सिन्हा, ट्वीट कर कही ये बात
Rounak Dey
13 Sep 2022 8:10 AM GMT

x
जिसके बाद पता चला था कि उन्हें हॉर्ट अटैक आया लेकिन अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) पिछले एक महीने से दिल्ली के एक एम्स में भर्ती हैं। डॉक्टर्स लगातार राजू श्रीवास्तव की हेल्थ अपडेट दे रहे हैं। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि, वो रिकवर कर रहे हैं। परिवार के साथ-साथ फैंस भी उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं और अब बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shtrughan Sinha) ने एक ट्वीट किया है और चिंता जताई है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने जताई चिंता
शत्रुघ्न सिन्हा ने राजू श्रीवास्तव पर चिंता जताते हुए दो ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि,'एक महीने का समय हो चुका है, इतनी कम उम्र में उनकी सेहत को लेकर कुछ पॉजिटिव जवाब नहीं आ रहा है। बेहतर होगा अगर डॉक्टर/अस्पताल उनकी सेहत पर फ्रेश बुलेटिन जारी करें। ऐसी उम्मीद और दुआ है कि वो जल्द ठीक हो। हर कोई उनके लिया दुआ कर रहा है।'
राजू की हेल्थ को लेकर किया ट्वीट
We are really concerned & worried about the ace actor, stand up comedian king, par excellence, self made man, a very fine human being #RajuSrivastava One can imagine the trauma his wife & family must be going through. It's very disappointing that he has been in hospital
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) September 10, 2022
वहीं दूसरे ट्वीट में शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा कि, 'हम लोग सच में एक्टर, कॉमेडियन किंग और एक अच्छे इंसान राजू श्रीवास्तव को लेकर चिंतित हैं। क्या कोई इसकी कल्पना कर सकता है कि उनके परिवार पर क्या गुजर रहा होगा। ये बहुत ही निराशाजनक है कि वो अस्पताल में हैं।' दोनों ट्वीट पर फैंस भी रीट्वीट कर रहे हैं और राजू को घर पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।
राजू श्रीवास्तव की सेहत में सुधार
जानकारी मिल रही है कि वो अभी बेहोश है लेकिन उनके अंग काम कर रहे हैं। कुछ दिन पहले जानकारी मिली थी कि, राजू का ऑक्सीजन सपोर्ट अब पहले के मुकाबले कम हो गया है।आपको बता दें, राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट कर रहे थे तभी अचानक वो बेहोश हो गए जि सके बाद उन्हें दिल्ली के 'एम्स' में भर्ती कराया गया था जिसके बाद पता चला था कि उन्हें हॉर्ट अटैक आया लेकिन अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।
Next Story