मनोरंजन

बॉलीवुड को एल्विश यादव जैसे हीरो की जरूरत: उर्वशी रौतेला

jantaserishta.com
9 Sept 2023 3:00 PM IST
बॉलीवुड को एल्विश यादव जैसे हीरो की जरूरत: उर्वशी रौतेला
x
मुंबई: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव 'हम तो दीवाने' नामक एक नया म्यूजिक वीडियो लेकर आ रहे हैं। एल्विश के साथ काम करने को लेकर उर्वशी काफी खुश हैं और उन्होंने कहा कि बॉलीवुड को उनके जैसे और हीरो की जरूरत है। उन्होंने कहा, "एल्विश यादव ने 'हम तो दीवाने' में वास्तव में शानदार काम किया है, जिससे हर कोई हैरान रह गया। मुझे लगता है कि बॉलीवुड को एल्विश जैसे हीरो की सख्त जरूरत है।" उन्होंने कहा, ''पूरी शूटिंग के दौरान, मेरा ध्यान केवल उन्हीं पर था, क्योंकि मेरा मानना है कि जब हीरो बेस्ट परफॉर्म करता है, तो ऑनस्क्रीन जोड़ी के रूप में हम बेस्ट दिखते हैं। दर्शक हमें अपना प्यार और आशीर्वाद प्रदान करें।''
गाना का एक पोस्टर सामने आया है, जिसमें उनका अलग लुक नजर आ रहा है। उर्वशी वाइब्रेंट रेड अनारकली सूट में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, चेक्ड शर्ट, ब्लैक पैंट और लेदर जैकेट में एल्विश यादव कूल और कॉन्फिडेंट वाइब्स दे रहे हैं। यह गाना 14 सितंबर को प्ले डीएम ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने वाला है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story