मनोरंजन

Pathaan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज, यहां हिंदू संगठन शो कैंसिल कराने पहुंचे

jantaserishta.com
25 Jan 2023 10:47 AM IST
Pathaan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज, यहां हिंदू संगठन शो कैंसिल कराने पहुंचे
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जानें पूरा अपडेट.
Pathaan Movie Release: आ गया पठान...और खत्म हुआ इंतजार! 4 साल के लंबे वक्त के बाद शाहरुख खान ने सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक दे दी है. 2023 की सबसे बड़ी फिल्म पठान थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. फिल्म देखने के लिए फैंस सुपर एक्साइटेड हैं. सिनेमाघरों के बाहर लोगों की भीड़ लगी हुई है. किंग खान के फैंस के बीच तो जश्न का माहौल है, क्योंकि किंग ऑफ रोमांस इस बार फुल ऑन एक्शन अवतार में दिखेंगे. आइए जानते हैं पठान को लेकर दर्शकों का कैसा रिएक्शन है और सिनेमाघरों के बाहर कैसा माहौल है.
पठान में शाहरुख खान RAW एजेंट बने हैं. वे देश को बचाने के लिए दुश्मनों से लड़ते दिखे हैं. शाहरुख का फिल्म में अब तक का सबसे अलग और अनोखा अवतार दिख रहा है. वे फुल एक्शन मोड में हैं. शाहरुख ने अपनी बॉडी पर भी काफी मेहनत की है. दीपिका संग शाहरुख की केमिस्ट्री देखने लायक है. जॉन अब्राहम भी फिल्म में लीड रोल में हैं.
शाहरुख खान की फिल्म पठान के रिलीज के बाद जहां फैंस के बीच जश्न का माहौल दिख रहा है, तो वहीं इंदौर के सिनेमाघरों में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन शुरू हो गया है. सिनेमाघर के बाहर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं. हिंदू संगठन के कार्यकर्ता हाथ में डंडे लेकर शो रुकवाने पहुंचे हैं.
पठान फैंस की उम्मीदों पर खरी साबित हो रही है. फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले लोग पठान की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. शाहरुख ने पठान से फैंस के दिल जीतने के साथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है.
एक फिल्म प्रोड्यूसर ने पठान को आउट्सटैंडिंग बताया है. उन्होंने फिल्म को 4.5 स्टार्स दिए हैं. फिल्म रिव्यू करते हुए उन्होंने पठान की तारीफ में लिखा- पठान एक मजबूत कहानी के साथ हाई वोल्टेज एक्शन ड्रामा है. फिल्म में शानदार तरीके से कहानी बताई गई है. शाहरुख खान की परफ़ॉर्मेंस आउटस्टैंडिंग है. जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी अच्छे हैं. फिल्म में कई सरप्राइज और ट्विस्ट हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story