मनोरंजन

महिला आरक्षण बिल का बॉलीवुड ने किया जोरदार स्वागत, सितारों ने बताया 'ऐतिहासिक कदम'

jantaserishta.com
8 April 2026 10:05 AM IST
महिला आरक्षण बिल का बॉलीवुड ने किया जोरदार स्वागत, सितारों ने बताया ऐतिहासिक कदम
x
मुंबई: महिला आरक्षण बिल को लेकर देशभर में चर्चा तेज हो रही है। इस बिल के पास होने पर राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस बीच बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने भी इस बिल का स्वागत किया।
उन्होंने न्यूज एजेंसी के साथ बातचीत में इस बिल को महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में एक बड़ा और सकारात्मक कदम बताया। अभिनेता आर्य बब्बर ने इस बिल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा कदम है। सरकार ने जो फैसला लिया है, वह सराहनीय है। मैं सरकार और पूरे देश के लोगों से बहुत प्रभावित हूं। महिलाओं को ज्यादा अधिकार और प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए, यह समय की जरूरत है।"
वहीं, अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने बिल का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, "ये बहुत अच्छी बात है, जहां भी महिलाओं के सशक्तीकरण से जुड़ी कोई भी पहल होती है, मैं वहां जरूर पहुंचती हूं। बिल पास होना बहुत अच्छी बात है। मुझे विश्वास है कि जो लोग सच्चे और होनहार हैं उन्हें अब बेहतर मौके मिलेंगे। महिलाओं को आगे बढ़ने का पूरा हक मिलना चाहिए।"
रीतेश देशमुख ने बिल का समर्थन करते हुए कहा, "यह बहुत अच्छी बात है। महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए जो भी कदम उठाए जा रहे हैं, उन्हें पहले से ही पूरा समर्थन मिलना चाहिए। समाज में महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण और उन्हें मजबूत बनाने के हर प्रयास का स्वागत करना चाहिए।"
अभिनेता सुनील शेट्टी का मानना है कि महिलाओं के लिए जितना कुछ हो रहा है, वह कम है। उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा, "महिलाओं के हित में जो भी किया जाएगा, वह कम है। उनके लिए तो शिक्षा, आरक्षण या फिर उनके सुरक्षा का मुद्दा, हर चीज बहुत जरूरी है। हमें महिलाओं के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए। यह सब लंबे समय तक लाभदायक साबित होगा और समाज को मजबूत बनाएगा। महिलाओं की प्रगति ही देश की प्रगति है।
मुकेश छाबरा ने बताया कि उन्हें इस बिल की जानकारी आईएएनएस के द्वारा ही मिली है। उन्होंने कहा, "मुझे इस बिल के बारे में अभी पता चला लेकिन अगर महिलाओं के लिए कुछ अच्छा किया जा रहा है तो यह बहुत अच्छी बात है। हर वो कदम जो महिलाओं को आगे बढ़ाने में मदद करे, वह सराहनीय है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story