मनोरंजन

बॉलीवुड और अफगानिस्तान का काफी खास रिश्ता, जाने और भी बात

Shiddhant Shriwas
18 Aug 2021 7:07 AM GMT
बॉलीवुड और अफगानिस्तान का काफी खास रिश्ता, जाने और भी बात
x
आज अफगानिस्तान में तालिबान की हुकूमत कायम हो चुकी है और वहां पर आने वाले काले दौर की कहानी को लिखा जा रहा है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज अफगानिस्तान में तालिबान की हुकूमत कायम हो चुकी है और वहां पर आने वाले काले दौर की कहानी को लिखा जा रहा है। वैश्विक हितों की भेंट चढ़ते इस देश की सहायता करने के लिए आज कोई भी आगे नहीं आ रहा है। भले ही आज तालिबान के साय में उसके भविष्य की कहानी काफी जर्जर होती दिख रही है। वहीं विगत 20 वर्षों के दौरान इस देश ने कई नई चीजों को भी देखा। उसी में एक है बॉलीवुड! बॉलीवुड और अफगानिस्तान का काफी खास रिश्ता है। वहां पर बड़ी मात्रा में हिंदी फिल्मों को पसंद किया जाता है। यूट्यूब पर आपको ऐसे कई वीडियोज देखने को मिल जाएंगे, जिनमें अफगानी लोग ये कहते दिख रहे होंगे कि उन्हें बॉलीवुड की फिल्में काफी पसंद है। यहां तक की कई अफगानी लोगों ने हिंदी भी बॉलीवुड की फिल्मों के माध्यम से ही सीखी है। वहीं दूसरी तरफ हमारे बॉलीवुड के कई एक्टर्स का खास रिश्ता अफगानिस्तान के साथ है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं उन सुपर स्टार्स के बारे में जिनका संबंध अफगानिस्तान के साथ है।

कादर खान

90 के दशक के मशहूर एक्टर कादर खान को आज भी करोडों लोग याद करते हैं। इस कलाकार ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों के मस्तिष्क पर एक ऐसी छाप छोड़ी है, जो सदियों तक नहीं मिटने वाली। कादर खान का जन्म अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था। उनके पिता कंधार माता बलूचिस्तान की रहने वाली थी। हालांकि कुछ समय बाद उनका परिवार भारत के मुंबई शहर में आकर बस गया था।

सलीम खान

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान का एक खास रिश्ता अफगानिस्तान से है। उनके परदादा वहां से भागकर भारत में आए थे। उस दौरान अफगानिस्तान में खूब लड़ाइयां होती थी। इस कारण शांति के तलाश में उनके परदादा वहां से भारत में आए।

सलमान खान

सलमान खान सलीम खान के बेटे हैं। ऐसे में सलमान खान का भी अफगानिस्तान से खास रिश्ता है। उनके पूर्वज अफगानिस्तान में रहते थे। शांति की तलाश में वे भारत आकर रहने लगे। उन्होंने भारत में आने के बाद मध्य प्रदेश में अपना निवास स्थान बनाया।

फिरोज खान

मशहूर एक्टर फिरोज खान को कौन नहीं जानता है। बॉलीवुड में उनकी कई फिल्में सुपर डुपर हिट साबित हुईं। फिरोज खान अफगानिस्तान के पठान थे।

Next Story