मनोरंजन

Bollywood: Ajaz Khan पर महिला के साथ यौन शोषण और रेप का आरोप, मामला दर्ज

Admindelhi1
5 May 2025 4:03 PM IST
Bollywood: Ajaz Khan पर महिला के साथ यौन शोषण और रेप का आरोप, मामला दर्ज
x
एक्टर नए विवाद पर फंस गए हैं

बॉलीवुड: एक्टर एजाज खान (Ajaz khan) पिछले कुछ दिनों से अपने रियलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. उनका यह शो ‘उल्लू ऐप’ पर आता था और इस शो के कई अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसके बाद इस शो को ऐप से हटा दिया गया. इस बीच एक्टर नए विवाद पर फंस गए हैं.

एजाज के खिलाफ एक महिला ने शारीरिक शोषण का मामला दर्ज (Case of physical abuse registered) करवाया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, महिला का आरोप है कि एजाज खान ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री दिलाने के बहाने उसके साथ शारीरिक शोषण किया. महिला का दावा है कि एजाज खान ने कई बार उनके साथ जबरदस्ती की है.

ऐजाज ने उनसे कहा था कि उनके धर्म में 4 शादियां करने की इजाजत है, ऐसे में वो उनकी पूरी जिम्मेदारी उठाएंगे. लेकिन ने एक्टर ने ऐसा कुछ नहीं किया. वहीं, अब महिला की शिकायत पर एक्टर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 63, 64 (2M), 69 और 74 के तहत शिकायत दर्ज हुई है. शिकायत करने वाली महिला की उम्र 30 साल बताई जा रही है.

Next Story