मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस ने साड़ी पहन ऐसे किया स्टंट, आग की तरह वायरल हुआ VIDEO
Shubhra Nandy
12 Jan 2021 1:24 PM IST

x
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अदा शर्मा (Adah Sharma Video) साड़ी में बीच पर कार्टव्हील करती नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अदा शर्मा ने पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई है.
अदा शर्मा (Adah Sharma) के इस वीडियो को वूम्प्ला के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वीडियो में अदा शर्मा का अंदाज देख फैन्स भी हैरान हैं.
बता दें कि अदा शर्मा (Adah Sharma) इन दिनों दो फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं. उनमें से एक शॉर्ट फिल्म और दूसरी तेलुगू फिल्म है. बता दें कि अदा शर्मा आखिरी बार फिल्म 'कमांडो 3' में नजर आई थीं. बता दें कि अदा शर्मा ने पढ़ाई खत्म करने के बाद साल 2008 में आई हॉरर फिल्म '1920' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. '1920' की सफलता के बाद अदा शर्मा ने कई फिल्मों में अपना किरदार निभाया. 'हंसी तो फंसी' मूवी में सिद्धार्थ मल्होत्रा की गल्फ्रेंड और परिणीति चोपड़ा की बहन का रोल अदा करने वाली अदा शर्मा की एक्टिंग को इस फिल्म में भी काफी सराहा गया था. इसके अलावा अदा शर्मा फिल्म कमांडो में भी मुख्य भूमिका में नजर आईं थीं.
Next Story





