मनोरंजन

बॉलीवुड अभिनेत्री शशिकला का 88 वर्ष की उम्र में निधन

jantaserishta.com
4 April 2021 4:17 PM IST
बॉलीवुड अभिनेत्री शशिकला का 88 वर्ष की उम्र में निधन
x

70 के दशेक की हिट एक्ट्रेस शशिकला का आज यानी चार अप्रैल को निधन हो गया है...88 साल की उम्र में अभिनेत्री ने आखिरी सांस ली है...

बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस शशिकला का निधन हो गया है. वह 88 साल की थीं. शशिकला का निधन 4 अप्रैल को मुंबई के कोलाबा में दोपहर 12 बजे हुआ. उन्होंने 70 के दशक में बॉलीवुड की हीरोइन और विलेन दोनों का किरदार निभाया था.
बॉलीवुड में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाली शशिकला का पूरा नाम शशिकला जावलकर था. उनका जन्म 4 अगस्त को सोलापुर में हुआ था. उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे थे. हालांकि उनका बचपन बहुत ऐशो-आराम से गुजरा था. शशिकला के छह बहन-भाई थे और उनके पिता बहुत बड़े बिजनेसमैन थे.
शशिकला को बचपन से नाचने-गाने का शौक था. उनके पिता के बिजनेस के ठप्प होने के बाद वह काम की तलाश में मुंबई आ गई थीं. वहां उनकी मुलाक़ात नूर जहां से हुई थी. शशिकला की पहली फिल्म जीनत थी, जिसे नूर जहां के पति शौकत रिजवी ने बनाया था. उन्होंने तीन बत्ती चार रास्ता, हमजोली, सरगम, चोरी चोरी, नीलकमल, अनुपमा में भी काम किया था.
फिल्मों के साथ-साथ शशिकला ने टीवी में भी काम किया था. वह मशहूर सीरियल सोन परी में फ्रूटी की दादी के रोल में नजर आई थीं. साल 2007 में उन्हें भारत सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story