मनोरंजन

महाकाल के दरबार में पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन, गले में फूलों की माला पहने नजर आई एक्ट्रेस

Rounak Dey
3 April 2023 1:45 PM IST
महाकाल के दरबार में पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन, गले में फूलों की माला पहने नजर आई एक्ट्रेस
x
साथ ही वह बाबा महाकाल के दर्शन कर ये कामना करती हैं कि सब खुश रहें और स्वस्थ रहें। सभी का कल्याण हो।
एक्ट्रेस रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस उज्जैन महाकाल के दर्शन करने पहुंची, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस शेयर भी की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।
तस्वीरों में रवीना ग्रीन साड़ी में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने माथे पर तिलक और गले में फूलों की माला पहनी हुई है। एक्ट्रेस पूजा अर्चना करती हुई और भगवान शिव की भक्ति में लीन दिखाई दे रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

माथा टेकने के बाद रवीना ने मीडिया से बात करते हुए कहा- वह अपनी नई फिल्म की सफलता चाहती हैं।
साथ ही वह बाबा महाकाल के दर्शन कर ये कामना करती हैं कि सब खुश रहें और स्वस्थ रहें। सभी का कल्याण हो।
Next Story