मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े आज सेलिब्रेट करेंगे 31वां जन्मदिन

Rani Sahu
13 Oct 2021 2:33 PM GMT
बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े आज सेलिब्रेट करेंगे 31वां जन्मदिन
x
टॉलीवुड और बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ( Pooja Hegde) आज अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं

टॉलीवुड और बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ( Pooja Hegde) आज अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। पूजा का जन्म मुंबई में ही हुआ था। एक्ट्रेस ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत कॉलेज के दिनों से ही कर दी थी। दरअसल, स्कूल और कॉलेज के दिनों से ही उन्होंने मॉडलिंग करना शुरु कर दिया था।

यही शौक उन्हें इंडस्ट्री में लेकर आ गया। पूजा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तमिल सुपरहीरो फिल्म 'मूगामूडी' से की थी। फिल्म साल 2012 में आई थी जिसमें उन्होंने शक्ति का किरदार निभाया था। वहीं बॉलीवुड में उन्होंने एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म 'मोहनजोदाड़ो' से की थी।

ये फिल्म साल 2016 में आई थी। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती है और आए दिन अपनी और अपने परिवार की फोटोज शेयर करती रहती हैं। जन्मदिन के इस मौके पर हम आपको पूजा के परिवार और उनके घर की तस्वीरें दिखा रहे हैं। आइए देखिए कितने शानदार घर में रहती हैं।
पूजा अपनी मम्मी, दादी, भाई और पापा के साथ रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी दादी से बेहद प्यार करती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कई बार तस्वीरें शेयर कर उन्हें मिस करती नजर आती हैं।
पूजा का एक छोटा भाई हैं, जिससे वो बेहद प्यार करती हैं। आए दिन भाई के साथ अपनी बॉन्ड को शेयर करती रहती हैं।

शुरु से ही एक्ट्रेस अपनी फिटनेस पर जमकर वर्क करती हैं। घर पर भी पूजा खूब वर्कआउट करती रही हैं। घर के लिविंग एरिया में वो योग आसन करती हैँ।
इस दौरान पूजा अपने घर का भी नजारा तस्वीरें में कैद कर लेती हैं। फोटो में आप देख सकते हैं लिविंग एरिया में व्हाइट कलर के सौफे रखे हुए है। वहीं कुछ चेयर भी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के घर में कई तरह के सौफे हैं। जहां वो अक्सर बैठकर वक्त बिताती है।
इनके घर की बालकनी की बात करें तो यहां उन्होंने कई पौधे लगाए हुए है और कई छोटी-बड़ी लाइस्ट भी लगाई हुए है।
एक्ट्रेस की घर की बालकिनी से पूरे मुंबई शहर का खूबसूरत नजारा देखाई देता है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं। पूजा घर की बालकिनी में खड़े होकर पोज देती नजर आ रही है।
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द प्रभास के साथ पर्दे पर नजर आनेे वाली हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी हो चुका है और लोगों को पूजा हेगड़े का लुक काफी पसंद आया है। इसके अलावा वो अक्षय कुमार के साथ हाउसफुल 4 में भी नजर आ चुकी हैं।


Next Story