मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जारी किया नया वीडियो, बीजेपी के लिए कही यह बात

jantaserishta.com
19 Feb 2022 8:32 AM IST
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जारी किया नया वीडियो, बीजेपी के लिए कही यह बात
x

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में कल तीसरे चरण का मतदान होना है जिसके लिए सत्तारूढ़ दल समेत विपक्ष ने अपनी ताकत झोंक दी है. वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने यूपी की जनता से बीजेपी को वोट देने की अपील की. अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो को शेयर कर कहा कि, "हमें अपनी चहेती योगी सरकार को फिर वापस लाना है."

कंगना इस वीडियो में बोलती हैं, "हम सब जानते हैं उत्तर प्रदेश में चुनाव चल रहे हैं और इस चुनावी कुरुक्षेत्र में हमारा एकमात्र हथियार है वोट, याद रखें हमें अपनी चहेती योगी सरकार को फिर से वापस लाना है इसलिए भर-भर के वोट देने होंगे." उन्होंने आगे कहा, "जब भी जाए तीन से चार लोगों को साथ लेकर जाए. याद रखिए विजय का ये कीर्तिमान टूटे ना, एक भी वोट छूटे ना, जय श्री राम."
बता दें, कंगना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "विजय का ये कीर्तिमान टूटे ना, एक भी वोट छूटे ना, जय श्री राम." कंगना की इस वीडियो को काफी लोग पसंद कर रहे हैं. अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं तो वहीं करीब 9.5 हजार के करीब लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. कुछ यूजर्स ने कमेंट कर कहा बीजेपी ही सत्ता में वापस लौटेगी तो कईयों ने कहा इस बार बीजेपी को एसपी मात देगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story