मनोरंजन

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल , भारतीय सेना के कश्मीर स्थित उरी बेस कैंप पहुंचे

Nilmani Pal
7 March 2021 4:35 PM GMT
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल , भारतीय सेना के कश्मीर स्थित उरी बेस कैंप पहुंचे
x
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने हाल ही में भारतीय सेना के कश्मीर स्थित उरी बेस कैंप पहुंचे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने हाल ही में , ।विक्की ने इसकी तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में विक्की भारतीय सेना के अधिकारियों और जवानों के साथ नजर आ रहे हैं। फैन्स इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

उरी पहुंचे विक्की कौशल
विक्की ने इंस्टाग्राम पर अपनी तीन तस्वीरें साझा की हैं और साथ ही एक कैप्शन भी लिखा है। विक्की ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मुझे उरी बेस कैंप, कश्मीर में आमंत्रित करने के लिए भारतीय सेना का बहुत- बहुत धन्यवाद। आपने मुझे स्थानीय लोगों के साथ एक दिन बिताने का मौका दिया। ये सभी लोग गर्मजोशी और अद्भुत प्रतिभा से भरे हुए हैं। हमारी महान सेना के बीच होना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है। शुक्रिया, जय हिन्द।'
उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए जीता था अवॉर्ड
याद दिला दें कि साल 2019 में विक्की कौशल की फिल्म उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विक्की बतौर मुख्य अभिनेता नजर आए थे। ये फिल्म सर्जिकल स्ट्राइक की घटना पर आधारित थी और इस फिल्म के लिए विक्की को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। फिल्म की रिलीज के साथ ही हर किसी की जुबां पर 'हाउज द जोश' चढ़ गया था।
ये हैं अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
बता दें कि विक्की कौशल के खाते में कई फिल्में शुमार हैं। एक ओर जहां विक्की कौशल सरदार उधम सिंह की बायोपिक में नजर आएंगे। तो वहीं दूसरी ओर फिल्म सैम मानेकशॉ भी कतार में है। इन दोनों फिल्मों के अलावा विक्की कौशल 'अश्वत्थामा' में भी नजर आएंगे, जिसे वो अपनी करियर की सबसे बड़ी फिल्म बताते हैं।
अश्वत्थामा में करेंगे धमाका
फिल्म के बारे में विक्की ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'अश्वत्थामा आदित्य का ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसे दर्शकों तक पेश करने के लिए रॉनी जैसे दूरदर्शी की आवश्यकता थी। यह एक अभिनेता के रूप में मेरे लिए एक नया स्पेस होगा जहां मैं अभिनय के साथ-साथ टेक्नोलॉजी के नए फॉर्म से रूबरू होऊंगा। इस अद्भुत टीम के साथ जल्द ही सफर शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकता।'



Next Story