मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई

Kajal Dubey
14 Sep 2022 9:15 AM GMT
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई
x
बीते दिनों बॉयकॉट ट्रेंड और दर्शकों तथा क्रिटिक्स के बुरे रिव्यूज ने बॉलीवुड की कई बिग बजट,
बीते दिनों बॉयकॉट ट्रेंड और दर्शकों तथा क्रिटिक्स के बुरे रिव्यूज ने बॉलीवुड की कई बिग बजट, बड़ी स्टार कास्ट वाली फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर ढेर कर दिया। हालांकि शुरू से ही विवादों में घिरी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर ब्रह्मास्त्र की कमाई पर इस ट्रेंड और बुरी प्रतिक्रियाओं का ज्यादा असर पड़ता दिखाई नहीं दिया। वैसे तो मिक्स्ड रिव्यूज के साथ एवरेज बॉक्स ऑफिस कमाई दर्ज होना लाजमी होता है, मगर ब्रह्मास्त्र के मामले में स्थिति कुछ विपरीत नजर आई।
अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ब्रह्मास्त्र ने तीन दिनों में ही 100 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई दर्ज कर ली थी। जो मौजूदा स्थिति और दर्शकों के भावनाओं के मद्देनजर किसी चमत्कार से कम नहीं है। मगर ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि दर्शकों और क्रिटिक्स की बुरी प्रतिक्रियाओं के बावजूद फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया हो। ये रही इस बात की गवाही देती फ्लॉप रिव्यूज और हिट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वाली कुछ फिल्में –
प्रेम रतन धन पायो – निर्देशक सूरज बडजात्या द्वारा निर्देशित 2015 में रिलीज हुई प्रेम रतन धन पायो की सक्सेस कहानी भी कुछ इसी तरह की है। सलमान खान, सोनम कपूर, नील नितिन मुकेश, स्वरा भास्कर स्टारर इस फिल्म ने 432 करोड़ रुपयों की रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। हालांकि फिल्म की कहानी, प्रदर्शन और रिव्यूज बहुत खास नहीं था लेकिन फिर भी फिल्म ने खूब कमाई की।


न्यूज़ क्रेडिट :timesnowhindi
Next Story