मनोरंजन

भगवा कपड़ों में बोल्ड लुक: फिल्म 'पठान' को लेकर जारी है विवाद, अब महंत ने कही ये बात

jantaserishta.com
15 Dec 2022 12:29 PM IST
भगवा कपड़ों में बोल्ड लुक: फिल्म पठान को लेकर जारी है विवाद, अब महंत ने कही ये बात
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
थियेटर में पठान फिल्म दिखाई जाए, उन्हें भी फूंक दो...
अयोध्या: अयोध्या के महंत राजू दास ने शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का बहिष्कार करने की अपील की. इतना ही नहीं उन्होंने कहा, ''मैं दर्शकों से अपील करता हूं कि जिन थियेटर में पठान फिल्म दिखाई जाए, उन्हें भी फूंक दो.'' राजू दास ने बॉलीवुड और शाहरुख खान पर लगातार सनातन धर्म का मजाक बनाने का आरोप लगाया.
अयोध्या के महंत राजू दास ने कहा, ''बॉलीवुड और हॉलीवुड लगातार इस प्रयास में रहता है कि किस तरह से सनातन धर्म का मजाक बनाया जाए, किस तरह से हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया जाए. पठान फिल्म में दीपिका पादुकोण द्वारा बिकिनी पहन कर साधु संतों और राष्ट्र के रंग भगवा को ठेस पहुंचाई गई. यह दुखद है.
राजू दास ने कहा कि शाहरुख खान लगातार सनातन धर्म का मजाक उड़ाते रहते हैं. उन्होंने पूछा कि क्या जरूरत थी कि फिल्म में भगवा का इस्तेमाल बिकिनी के तौर पर करके और नंगा प्रदर्शन किया जाए. उन्होंने कहा कि ये काम भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए किया गया. राजू दास ने कहा कि इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा, मैं दर्शकों से अपील करता हूं कि वे फिल्म का बहिष्कार करें और जहां भी फिल्म लगे, उस थियेटर को फूंक दें. उन्होंने कहा कि जैसे को तैसे की तरह व्यवहार होना चाहिए.
शाहरुख खान और दीपिका की फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज होनी है. लेकिन इससे पहले यह विवादों में आ गई है. इसकी वजह है कि फिल्म के एक गाने में दीपिका की ड्रेस. दरअसल, पठान के बेशर्म रंग गाने के एक सीन में दीपिका ने केसरी रंग की बिकिनी पहनी है. इसे लेकर हिंदू संगठन विरोध कर रहे हैं. इस पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने भी आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि ये भगवा रंग है और पठान फिल्म में इसका अपमान किया गया है. पठान में हुए भगवा के अपमान को हिंदुस्तान नहीं सहेगा. उन्होंने कहा- शाहरुख खान और दीपिका की आने वाली फिल्म पठान में जिस तरह से भगवा रंग के कपड़े अश्लील तरीके से पहनाए गए हैं और उसे पहनाकर बेशर्म रंग गाना गाया है. ये भगवा और सनातन धर्म का अपमान है. उन्होंने कहा, ''मैं हिंदू समाज से निवेदन करता हूं कि वो पठान फिल्म का बायकॉट करें.''
मध्य प्रदेश के मंत्री ने चेतावनी दी है कि अगर फिल्म में दीपिका के कपड़े और कुछ सीन्स को बदला नहीं गया तो वो अपने राज्य में फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे. डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने कहा- फिल्म पठान के गाने में टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की वेशभूषा बेहद आपत्तिजनक है और गाना दूषित मानसिकता के साथ फिल्माया गया है. गाने के दृश्यों और वेशभूषा को ठीक किया जाए अन्यथा फिल्म को मध्य प्रदेश में अनुमति दी जाए या नहीं दी जाए, इसपर विचार करना होगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story