
x
Entertainment मनोरंजन : अभिनेत्री करिश्मा तन्ना अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने खादी कॉर्सेट टॉप और ग्रीन स्कर्ट ( Karishma Tanna Outfit) में तस्वीरें शेयर कीं जिसने उनके फैन्स का दिल जीत लिया। उनका यह आउटफिट ग्लैमरस होने के साथ-साथ सस्टेनेबल भी था। करिश्मा ने मिनिमल एक्सेसरीज और न्यूड मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया जो काफी आकर्षक लग रहा था।
टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना हमेशा अपने फैशन स्टेटमेंट्स से सुर्खियां बटोरती हैं। चाहे वह बोल्ड और रिस्की अंदाज हो या एलिगेंट और क्लासिक, करिश्मा हर लुक (Glam Look Karishma Tanna) को पुल ऑफ करने में माहिर हैं। हाल ही में, उन्होंने एक बार फिर अपने स्टाइलिश अंदाज अपने फैन्स का फिर से दिल जीत लिया। उनका यह आउटफिट न सिर्फ ग्लैमरस था, बल्कि इसमें सस्टेनेबल फैशन की झलक भी दिखाई दी। खादी कॉर्सेट टॉप और ग्रीन स्कर्ट में ढाया कहर
करिश्मा तन्ना ने फैशन आउटलेट एंकिता धरमन के इस टू-पीस आउटफिट को चुना, जिसमें एक खादी हाल्टर-नेक कॉर्सेट टॉप और डार्क ग्रीन रैप-अराउंड स्कर्ट शामिल था। यह लुक स्ट्रीटवियर इंस्पिरेशन के साथ-साथ फेमिनिन एस्थेटिक्स को भी बखूबी पेश कर रहा था। करिश्मा का टॉप खादी फैब्रिक की सादगी और कॉर्सेट स्टाइल से एथनिक मॉडर्निटी का कमाल का फ्यूजन था। इस टॉप की खासियत थी इसकी वाइड नेकलाइन, जिसने उनके कंधों को एलिगेंटली एक्सपोज किया। कर्व्ड पैनलिंग और टेक्सचर्ड प्रिंट्स ने इसे और भी यूनिक बना दिया। डार्क ग्रीन और सॉफ्ट पिंक के नेचुरल शेड्स ने इस आउटफिट को एक सॉफ्ट ग्लैमरस टच दिया।
इसके अलावा, असिमेट्रिक हेमलाइन ने क्रॉप सिल्हूट को एक शार्प एज दिया, जबकि पीछे की तरफ क्रिस-क्रॉस डिटेलिंग ने बोल्डनेस को बढ़ाया। खादी फैब्रिक ने इस लुक को इको-फ्रेंडली और सस्टेनेबल बनाया, जो आज के समय की डिमांड के हिसाब से बिल्कुल सही है।मिनिमलिस्ट एक्सेसरीज और मेकअप करिश्मा ने इस स्टेटमेंट आउटफिट को और भी आकर्षक बनाने के लिए मिनिमल एक्सेसरीज चुनी। उन्होंने सिर्फ स्टैक्ड ब्रॉन्ज्ड ब्रेसलेट्स पहने और नेकलेस व ईयरिंग्स को स्किप कर दिया। इससे उनका आउटफिट हाईलाइट हुआ और लुक क्लटर-फ्री रहा।
Tagsकरिश्मा टन्नाफैशनलुकkarishma tannafashionlookजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





