मनोरंजन

BOLD एक्ट्रेस पूनम पांडे ने कहा- "हे हसबैंड, हैप्पी करवाचौथ", शेयर की ये तस्वीर

jantaserishta.com
5 Nov 2020 12:25 PM IST
BOLD एक्ट्रेस पूनम पांडे ने कहा- हे हसबैंड, हैप्पी करवाचौथ, शेयर की ये तस्वीर
x

पूनम पांडे हाल ही में उनके खिलाफ हुई एक करवाचौथ को लेकर सुर्खियों में रही थीं. हालांकि इसने उनके करवाचौथ सेलिब्रेशन को खास प्रभावित नहीं किया. बुधवार को उन्होंने अपने पति सैम बॉम्बे के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की. तस्वीर के कैप्शन में पूनम ने लिखा, "हे हसबैंड. हैप्पी करवाचौथ."

तस्वीर के कैप्शन के बाद पूनम ने एक हर्ट इमोजी भी बनाया है. पूनम पांडे ने सैम को करवाचौथ विश करने वाली ये तस्वीर गोवा की एक प्रॉपर्टी पर पोर्नोग्राफिक वीडियो शूट करने के बाद पोस्ट की है. जो तस्वीर पूनम ने शेयर की है उसमें वह खुले बालों में पति सैम बॉम्बे के साथ नजर आ रही हैं.

बात करें पूनम के खिलाफ हुई FIR की तो गोवा फॉरवर्ड पार्टी की वुमेन विंग ने पूनम पांडे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पूनम पर गोवा के Chapoli Dam में अश्लील वीडियो शूट करने का आरोप है. एएनआई के मुताबिक, एक्ट्रेस पूनम पांडे की अश्लील वीडियो की शूटिंग के लिए कैनाकोना पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई.

साथ ही, गोवा फॉरवर्ड पार्टी की वुमेन विंग ने पूनम पांडे के खिलाफ Chapoli Dam में अश्लील वीडियो शूट करने के कारण शिकायत दर्ज कराई है. लॉकडाउन के दौरान भी पूनम एक बार चर्चा में आई थीं. रिपोर्ट्स थीं कि लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में पूनम पांडे को उनके दोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया था और पुलिस ने मॉडल के खिलाफ FIR भी दर्ज की थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story