
x
भोजपुरी के जाने-माने गायक खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav ) का एक गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है
Khesari Lal Sawan Bhojpuri Song : भोजपुरी के जाने-माने गायक खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav ) का एक गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। खेसारी लाल यादव का गाना 'देवघर में दर्द' (Devghar Me Dard) लोगों को काफी ज्यादा पंसद आ रहा हैं। दरअसल, सावन से पहले खेसारी लाल यादव का यह गाना शिव भक्तों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव के साथ इस गाने में एक्ट्रेस मेघाश्री ( Medha Shri) भी नजर आ रही हैं। गाने की शुरुआत तब होती है, जब वीडियो में खेसारी की पत्नी बनी भोजपुरी एक्ट्रेस मेघाश्री बाबा के दरबार, देवघर जाते समय बहुत थक जाती हैं। तब वह खेसारी से कहती हैं कि, वह थक गई हैं। जिसके बाद खेसारी उन्हें हिम्मत देकर आगे चलने को कहते हैं।
इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने गया है। गाने का लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी (Krishna Bedardi) ने लिखा है। इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर आर्या शर्मा (Arya Sharma) है। इसे गाने को यूट्यूब चैनल जीएमजे ग्लोबल म्यूजिक भोजपुरी (GMJ-Global Music Junction-Bhojpuri) पर रिलीज किया गया है। जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।
महज कुछ ही दिनों में सॉन्ग में आठ लाख से ज्यादा व्यूज जा चुके हैं। गाने में अब 72 से ज्यादा लाइक्स आ गईं हैं। वहीं फैंस ने जमकर गाने की तारीफ की है। गाना लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया है।

Rani Sahu
Next Story