मनोरंजन
बॉडीगार्ड ने पानी फेंक भीड़ पर पाया काबू, तो Anjali Arora ने किया कुछ ऐसा!
Rounak Dey
2 April 2023 2:13 AM GMT
x
या बस इसका वीडियो देखा था इसके लिए रियल में देखने आ जाते हैं।'
‘कच्चा बादाम’ फेम अंजलि अरोड़ा एक सोशल मीडिया स्टार हैं। पिछले कुछ वक्त में अंजली की तगड़ी फैन फॉलोइंग बन गई हैं। अब कच्चा बादाम गर्ल का एक नया वीडियो सामने आया है, लेकिन इसमें वह कोई डांस करती नहीं, बल्कि सिक्योरिटी गार्ड को डांट लगाती नजर आ रही हैं।
अंजलि के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, जिनमें उनके किलर डांस मूव्स नजर आते हैं। उन पर कई स्टार्स प्यार लुटाते हैं और वह भी अपने फैंस का शुक्रिया अदा करना नहीं भूलतीं। मगर इस बार तो हद ही हो गई।
सोशल मीडिया पर अंजलि का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें यह देखा जा सकता है कि वह रेस्टोरेंट में बैठी हैं। उनके साथ सेल्फी क्लिक कराने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ती है। इस बीच फैंस उनके काफी करीब आ जाते हैं, जिस वजह से सिक्योरिटी गार्ड उन पर पानी फेंकता है। गार्ड की इस हरकत पर अंजलि को गुस्सा आ गया। हालांकि, उन्होंने अपने आपे को काबू में रखते हुए पानी न फेंकने की अपील की।
इस वीडियो पर यूजर्स का मिक्स रिएक्शन देखने को मिला है। कुछ ने अंजलि के इस बिहेवियर की तारीफ की है, तो कुछ ने इसी बात के लिए उनकी आलोचना की है। एक ने कमेंट किया, 'इस गवार को भी देखने भीड़ आई है।'
एक यूजर ने कमेंट किया, 'ये भारत देश है जहां कोई फेमस होने के लिए अपनी नग्नता का वीडियो बनाके गूगल पर अपलोड करके शुक्रिया बटोरते हैं। वो लोगों के लिए सेलिब्रिटी बन जाते हैं। क्या ये सही में उनके फैन हैं या बस इसका वीडियो देखा था इसके लिए रियल में देखने आ जाते हैं।'
Rounak Dey
Next Story