मनोरंजन

बॉबी की सास मर्लिन आहूजा का निधन, लंबे समय से थीं बीमार

Manish Sahu
4 Sept 2023 11:31 PM IST
बॉबी की सास मर्लिन आहूजा का निधन, लंबे समय से थीं बीमार
x
मनोरंजन: देओल फैमिली इस समय खूब सुर्खियां बटोर रही है। इसका कारण है सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ जो रोजाना सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है। हालांकि इस बीच अब उन्हें एक बड़े दुख का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल सनी के छोटे भाई एक्टर बॉबी देओल की सास मर्लिन आहूजा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लंबे समय से बीमार चल रहीं मर्लिन का रविवार (3 सितंबर) शाम निधन हो गया। बॉबी देओल की पत्नी तान्या के अलावा मर्लिन के दो बच्चे विक्रम व मुनीषा आहूजा हैं। मर्लिन मुंबई में ही रहती थीं। शनिवार को जब पूरा देओल परिवार ‘गदर 2’ की सक्सेस पार्टी का आनंद ले रहा था तब मर्लिन बीमारी की वजह से इसमें शामिल नहीं हो पाई थीं।
मर्लिन के निधन से देओल परिवार गमगीन है। एक बिजनेस फैमिली से संबंध रखने वालीं मर्लिन के पति देवेंद्र आहूजा सेन्चूरियन बैंक के टॉप बैंकर में से एक थे। मर्लिन भी एक बिजनेसवुमन थीं। इसी वजह से तान्या को भी शुरू से ही बिजनेस में दिलचस्पी रही। तान्या ने ‘जुर्म’ और ‘नन्हे जैसलमेर’ जैसी फिल्मों की कास्ट के लिए कॉस्ट्यूम भी डिजाइन किया था। बॉबी और तान्या की शादी 30 मई 1996 को हुई थी।
उल्लेखनीय है कि ससुर देवेंद्र आहूजा के आकस्मिक निधन के बाद बॉबी ने ही उनका अंतिम संस्कार किया था। इसका कारण यह था कि देवेंद्र और उनके बेटे विक्रम में काफी विवाद चल रहा था। ऐसे में दामाद बॉबी ने चंदनवाड़ी श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया था, जबकि विक्रम को कथित तौर पर इससे दूर रखा गया था। बताया जाता है कि विक्रम को इसकी इजाजत नहीं थी क्योंकि उनके पिता की ऐसी ही इच्छा थी। बता दें कि बॉबी और तान्या के दो बेटे आर्यमन और धरम देओल हैं। बॉबी-तान्या की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं और उन पर भरपूर प्यार लुटाते हैं।
Next Story