मनोरंजन
बॉबी देओल का GYM VIDEO हुआ वायरल, एक्टर कार्डियो करते आए नजर...
Shubhra Nandy
11 Dec 2020 5:33 PM IST

x
आश्रम वेब सीरीज में शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल इन दिनों अपने एक वीडियो की वजह से खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| आश्रम वेब सीरीज में शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल इन दिनों अपने एक वीडियो की वजह से खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं. इस वीडियो में बॉबी देओल जिम में पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं. बॉबी का टफ वर्कआउट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं.
बॉबी देओल का यह वीडियो फिल्मफेयर ने अपने इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है साथ ही कैप्शन में लिखा- 'बॉबी देओल ने अपनी सुबह की शुरुआत कार्डियो से की.'
बता दें कि बॉबी देओल की आश्रम एमएक्स प्लेयर की ओरिजिनल वेब सीरीज है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. यही वजह है कि हाल ही में मेकर्स ने इसका दूसरा पार्ट भी रिलीज किया.
Next Story





