मनोरंजन

सैंडो पहन, मास्क हाथ में लिए एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए बॉबी देओल...देखें VIDEO

Ritisha Jaiswal
12 April 2021 12:25 PM GMT
सैंडो पहन, मास्क हाथ में लिए एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए बॉबी देओल...देखें VIDEO
x
एक्टर बॉबी देओल ने वेब सीरीज 'आश्रम' से खूब चर्चा बटोरी थी। बॉबी 'आश्रम' में बाबा निराला के किरदार में नजर आए थे

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | एक्टर बॉबी देओल ने वेब सीरीज 'आश्रम' से खूब चर्चा बटोरी थी। बॉबी 'आश्रम' में बाबा निराला के किरदार में नजर आए थे। जिसे खूब पसंद किया गया। हाल ही में बॉबी को मुंबई एयरपोर्ट पर सैंडो पहने और मास्क हाथ में पकड़े स्पॉट किया गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग सैंडो और मास्क न लगाने की वजह से एक्टर को खूब ट्रोल कर रहे हैं।

वीडियो में एक्टर ब्लैक सैंडो और ब्लैक पैंट में नजर आ रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने व्हाइट शूज पहने हुए हैं। कैप से एक्टर ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ। बॉबी ने मास्क फेस पर लगाने बजाए हाथ में पकड़ा हुआ है और मीडिया के सामने पोज दे रहे हैं। एक्टर के सैंडो पहनने और मास्क न लगाने के कारण लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।
काम की बात करें तो बॉबी बहुत जल्द फिल्म 'लव होटल' में नजर आने वाले हैं। इसमें बॉबी के साथ सान्या मल्होत्रा और विक्रांत मेसी भी नजर आएंगे।





Next Story