मनोरंजन

ऐश्वर्या राय के कान से आने लगा खून, लहूलुहान होने के बाद भी करती रहीं फिल्म के लिए डांस

Shiddhant Shriwas
13 Jun 2022 10:00 AM GMT
ऐश्वर्या राय के कान से आने लगा खून, लहूलुहान होने के बाद भी करती रहीं फिल्म के लिए डांस
x
ऐश्वर्या राय दुनिया भर में अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड की फिल्मों में भी वह अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुकीं हैं।

ऐश्वर्या राय दुनिया भर में अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड की फिल्मों में भी वह अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुकीं हैं। माना जाता है कि ऐश्वर्या राय जिस भी फिल्म में होती है, अपने किरदार के लिए वह खुद को वैसा ही ढाल लेती हैं। आज ऐश्वर्या राय से जुड़ा हम आपको ऐसा ही किस्सा बताने जा रहे हैं। फिल्म देवदास तो आपको याद ही होगी। शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित ने इस फिल्म में न सिर्फ शानदार एक्टिंग की बल्कि धमाकेदार डांस का तड़का भी लगाया। गाना डोला रे डोला हो या फिर मार डाला दोनों ही अभिनेत्रियों ने डांस में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लगातार डांस करने की वजह से दोनों ही अभिनेत्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। यहां तक की ऐश्वर्या राय के कानों से खून तक बहने लगा था। जानिए देवदास फिल्म से जुड़े इस किस्से के बारे में।

कान से आने लगा खून

ऐश्वर्या और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गाना 'डोला रे डोला' काफी हिट हुआ था। लोग आज भी इस गाने पर डांस करते नजर आ जाएंगे। फिल्म में ऐश्वर्या राय ने पारो का किरदार निभाया था। इस गाने के लिए दोनों ही अभिनेत्रियों को भारी भरकम गहने पहनकर डांस करना था। डांस के दौरान ऐश्वर्या ने कानों में भारी झुमके पहने थे। झुमकों की वजह से ऐश्वर्या राय के कान से खून आने लगा था। इसके बावजूद भी वह नहीं रुकीं और डांस को पूरा किया।

किसी को नहीं हुई खबर

ऐश्वर्या के कान में लगातार दर्द हो रहा था। लेकिन उन्होंने इस बात की जानकारी किसी भी क्रू मेंबर्स को नहीं होने दी कि बड़े झुमकों की वजह से उनके कान बुरी तरह छिल गए हैं और उनके कानों से खून बहने लगा है। शूट खत्म होने के बाद लोगों को इस बात की जानकारी हो पाई थी।

माधुरी ने पहला था 30 किलो का लहंगा

संजय लीला भंसाली की फिल्म में सब कुछ भव्य ही होता है। देवदास के गाने 'काहे छेड़े मोहे' के लिए माधुरी दीक्षित के लहंगे का वजन 30 किलो था। माधुरी के लिए इतने भारी लहंगे के साथ डांस करना आसान नहीं था। इस लहंगे की कीमत 15 लाख रुपए से भी ज्यादा है।

गर्भवती थीं माधुरी

काहे छेड़े मोहे गाना करने के दौरान माधुरी दीक्षित को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। इस गाने के शूट के दौरान वह गर्भवती थी। इसके बावजूद भी वह भारी लहंगा पहने डांस करता रही थीं।

Next Story